Good News: पर्यटन नगरी खजुराहो से वाराणसी तक इंडियो एयर लाइंस की उड़ान अक्टूबर से होगी शुरू

इंडिगो एयर लाइंस खजुराहो से वाराणसी के लिए जल्द ही 180 सीटर हवाई सेवा प्रारंभ करने जा रही है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के यह बहुत बड़ी सुविधा मिलने वाली है। अक्टूबर महीने से इंडियो हवाई यात्रा शुरू कर देगी। खजुराहो में इंडिगो का कार्यालय भी जल्द ओपन होने वाला है।

खजुराहो-वाराणसी इंडिगो की हवाई सेवा अक्टूबर से शुरू
बुंदेलखंड में यूनेस्को की धरोहर व पर्यटन नगरी खजुराहो को सीधे वाराणसी हवाई सफर से जोड़ा जा रहा है।
खजुराहो घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह अच्छी खबर है। अक्टूबर माह के अंत तक इंडिगो एयर लाइंस कंपनी अपनी नई सेवा शुरू करने जा रही है। कंपनी 180 सीटर विमान संचालित करेगी। खजुराहो एयरपोर्ट प्रबंधन ने इंडिगो कंपनी को आफिस संचालित करने के लिए जगह उपलब्ध करा दी है।

खजुराहों में पहुंचने के लिए अभी दिल्ली से खजुराहो के लिए स्पाइस जेट कंपनी का विमान उड़ान भरता है, लेकिन यह हवाई सेवा खजुराहो से दिल्ली के लिए ही मिलती है। इस कारण देशभर से आने वाले पर्यटक वाराणसी नहीं जा पाते। इंडिगो की नई सेवा शुरू होने से पर्यटकों की कनेक्टविटी दिल्ली-खजुराहो के अलावा वाराणसी तक बन सकेगी। दिल्ली से खजुराहो के लिए एक ही हवाई सेवा होने से पर्यटक खजुराहो नहीं जाते हैं। पर्यटक दिल्ली से जयपुर, दक्षिण भारत के पर्यटन स्थलों तक हवाई सेवा मिलने के कारण वहां चले जाते हैं, इस कारण स्पाइस जेट 69 सीटर विमान को रोजाना 50 से 60 यात्री मिल पाते थे, लेकिन अब वाराणसी सेवा से दोनों एयर लाइंस कंपनी को इसका फायदा मिल सकेगा।

आफिस के लिए जगह उपलबध कराई गई है
खजुराहो एयरपोर्ट के अथॉरिटी के अनुसार इंडिगो की पहली फ्लाई अक्टूबर महीने के अंत तक उड़ान भरेगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। इंडिगो एयर लाइंस कंपनी को खजुराहो विमानतल पर कार्यालय के लिए जगह भी अलॉट कर दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+