शाहरुख़ ख़ान की फिल्म 'रईस' देखकर आया आइडिया, दूध के डिब्बों में करने लगा शराब की तस्करी...
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के थाना क्षेत्र की पड़रिया चौकी पुलिस ने अवैध शराब को बेचने जा रहे 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संदीप सेन पुत्र पुन्नी सेन है। युवक लंबे समय से देशी शराब तस्करी से जुड़ा था। ये जखरौंन खुर्द का रहना वाला है। सबसे ताज्जुब की बता उसने शाहरुख़ ख़ान की रईस फिल्म से देखकर उसे दूध के डिब्बे में शराब भरकर बेचने का आइडिया आया।

छतरपुर जिले में पुलिस अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एक युवक को दूध के डिब्बों के साथ पकड़ा गया था। इसी दौरान पड़रिया पुलिस ने पड़रिया चौकी इलाके में एक बाइक चालक संदीप सेन को रोका था, पूछने पर उसने बताया कि वह ग्राहकों के घर दूध देने जा रहा है। पुलिस ने उसके डिब्बों को खोलकर देखा तो अवाक रह गईं। डिब्बों में दूध के बजाय देशी शराब की बोतलें भरी हुई थीं।
पुलिस ने युवक संदीप सेन को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ शुरू तो उसने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय पहले ही शराब के इस धंधे से जुड़ा था। उसने शाहरुख़ ख़ान की फिल्म रईस देखी थी। उसमें एक सीन में दूध के डिब्बों में भरकर शराब तस्करी का आईडिया मिला था।तब से वह इसी तरीके से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक संदीप सेन के खिलाफ अवैध शराब तस्करी का प्रकरण दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications