Bageshwardham: हनुमान जयंती पर महायज्ञ, मानस सम्मेलन, बालाजी सरकार के दर्शनों को उमड़ा जन सैलाब
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध धार्मिक क्षेत्र व ख्यात हनुमान दरबार बागेश्वरधाम मंदिर में बीती देर रात से गुरुवार देर रात तक लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोग अंजनी लाला बालाजी सरकार के दर्शन व पूजा-पाठ के लिए यहां पहुंचे।


हनुमान जयंती पर बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित प्रसिद्ध बागेश्वरधाम तीर्थ क्षेत्र में विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। बीते रोज रात 12 बजे से मंदिर में भजन-पूजन, जाप प्रारंभ हो गए थे। गुरुवार को जयंती के मौके मंदिर में बालाजी सरकार के दरबार में विशेष पूजन, महाआरती का आयोजन किया गया। यहां सुबह से देर शाम तक बुुंदेलखंड इलाके सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रृद्ालुओं ने आयोजन में शिरकत कर धर्मलाभ कमाया। बता दें कि बागेश्वरधाम के दर्शन करने व हनुमान जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए लोग यहां विदेशों तक से आए हैं। मंदिर में मानस सम्मेलन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत, पुरोहित, पंडित, कथा वाचक शामिल हुए।
Recommended Video

महायज्ञ में आहुतियां डाली
बागेश्वरधाम मंदिर परिसर में श्री हनुमान जयंती के मौके पर विशेष यज्ञ, हवन का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी सतत चलता रहा। यज्ञ में पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री सहित सभी ने आहुतियां समर्पित की। इसके अलावा श्रृद्ालुओं के लिए भी हवन पूजन में आहुतियां डालने के लिए यज्ञ वेदियां बनाई गई थीं। यहां सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में शामिल हो कर पुण्य लाभ कमाया।












Click it and Unblock the Notifications