Chhatarpur Violence: 'नबी की शान में गुस्ताखी हुई…; छतरपुर हिंसा पर चुप्पी तोड़ते हुए शहजाद अली ने क्या कहा
Chhatarpur Violence: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में थाने में हुए पथराव के बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर बड़ी कार्रवाई की है। घटना के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली के आलीशान मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।
इसी बीच मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उसने सफाई देते हुए खुद को बेगुनाह बताया है।

तीन मिनट के वीडियो में हाजी शहजाद अली ने अपने आप को कई बार बेगुनाह और पुलिस की मदद करने वाला बताया है। उसने बताया है कि जिस समय यह घटना हुई वह थाने में मौजूद था। अचानक से पत्थरबाजी शुरू हुई और वह पत्थर फेंकने वाले लोगों को रोकने लगा, लेकिन इसी बीच पुलिस वालों ने भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और मामला बिगड़ गया। दोनों तरफ से पत्थरबाजी तेज हो गई और आखिर में माहौल खराब हो गया।
वीडियो में आगे बताया है कि जिस समय थाने में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे। उस भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी थे, जिन्होंने मौके का फायदा उठाया और पत्थरबाजी शुरू कर दी।
हालांकि छतरपुर के कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मुझे भीड़ को रोकने के लिए कहा, मैंने प्रयास भी किया लेकिन तब तक भीड़ बहुत आक्रोशित हो चुकी थी और मामला शांत नहीं हो सका।
हाजी शहजाद अली ने वीडियो में खुद को बेगुनाह बताया है। उसने कहा कि जिस जगह पर वह रहता है, उससे कुछ ही दूर पर एक खानगाह बना रखी है, जहां पर वह अपने समाज में होने वाले छोटे-मोटे झगड़े- विवादों का निपटारा कराता है। कई बार दूसरे समाज और दूसरे समुदाय के लोग भी हमसे मदद मांगने के लिए आते हैं। पता नहीं किसने मेरी छवि खराब करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को मेरे बारे में गलत जानकारी दी है।
अली यही नहीं रुका उसने छतरपुर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों से अपने अच्छे संबंधों का हवाला दिया और कहा कि कई वरिष्ठ अधिकारी मुझे पहले से जानते हैं कि मैं इस तरह का शख्स नहीं हूं। इससे पहले भी मैंने अपने समाज के साथ कई आवेदन दिए हैं, लेकिन आज तक कभी भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
अली ने अपने ऊपर की गई कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का निवेदन किया है। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री और पुलिस के पास मेरी सच्चाई नहीं बताई गई है, बल्कि उन्हें गुमराह किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications