Khajuraho News: खजुराहो में विदेशी सैलानियों ने खेली होली, जमकर उड़ाए अबीर और गुलाल
Khajuraho News: होली का रंग सिर्फ देशवासियों पर ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानियों पर भी चढ़ा हुआ है। विश्व भर में पर्यटन के रूप में अपनी अलग पहचान रखने वाले मध्य प्रदेश के खजुराहो कस्बे में विदेशी सैलानियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली।
सामाजिक समरसता का प्रतीक कहे जाने वाले इस त्योहार का विदेशियों ने खूब आनंद उठाया हैं। पर्यटकों ने भी स्थानीय नागरिकों से रंग-गुलाल लगवाया और उन्हें भी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

खजुराहो के स्थानीय नागरिक भी पर्यटकों के साथ उत्साह से होली खेलते हुए नजर आए। खजुराहो आए गाइडों ने जानकारी दी की बुंदेलखंड की होली देखने और यहां की होली खेलने में पर्यटकों की खास रुचि रहती है।
विदेशी पर्यटक खजुराहो में होली खेलना ज्यादा पसंद करते हैं। इसी कारण से खजुराहो में विदेशी शेलानी खूब होली उत्सव मना रहे हैं और यह होली तीन दिनों तक लगातर जारी रहेगी।
जानकारी अनुसार खजुराहो में रंगों के पर्व होली का आनंद लेने बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। यहां के स्टार रेटिंग तथा बजट क्लास होटलों में होली का त्योहार मनाने के खास इंतजाम किए जाते हैं। कई होटलों में फूलों की होली, रंग-गुलाल की होली के साथ लाइव म्यूजिक, बुन्देली राई नृत्य, डीजे, डांस, लजीज व्यंजन का इंतजाम किया गया है। खासतौर पर बुंदेलखंड की होली में राई नृत्य देखने और यहां की होली खेलने में पर्यटकों की खासी रुचि रहती है।












Click it and Unblock the Notifications