मलाशय से निकाली गई 16 इंच की लौकी, अंदर की नसों के साथ-साथ डॉक्टरों की आंखें भी फटी रह गईं

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल से अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक मरीज के मलाशय से 16 इंच की लौकी ऑपरेशन के जरिये निकाली गई है। इस तरह का अनोखा मामला देख डॉक्टरों की टीम भी हैरान है।

दरअसल छतरपुर में रहने वाले एक किसान के पेट में तेज दर्द कि शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर्स ने उसका अल्ट्रासाउंड किया और फिर जो उन्होंने देखा सभी डॉक्टर हैरान रह गए।

16 inch gourd removed from rectum

डॉक्टर्स ने देखा कि व्यक्ति के मलाशय के अंदर पूरी एक लौकी घुसी है। जिसके अंदर की नसें फट गई हैं। अंदर लौकी देखकर स्वयं डॉक्टर भी हैरान रह गए और चर्चा तेज हो गई कि लौकी अंदर पहुंची तो पहुंची कैसे। दिलचस्प ये कि इस बारे में मरीज ने भी डॉक्टर्स को कोई साफ़ जानकारी नहीं दी है।

चूंकि मामला बहुत गंभीर था और मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी तो उसका ऑपरेशन किया गया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन कोई दो घंटे तक चला जिसके बाद डॉक्टर्स मलद्वार में घुसी डेढ़ फुट की लौकी निकलने में सफलता पाई है।

डॉक्टर्स के अनुसार फ़िलहाल मरीज खतरे से बाहर है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। बहरहाल मामला सामने आने के बाद डॉक्टर भी इसी पशोपेश में हैं कि इतनी नाजुक जगह पर लौकी गई तो गई कैसे और इसे कोई व्यक्ति क्यों ही वहां डालेगा? अस्पताल के डायरेक्टर भी लगातार इसी प्रयास में हैं कि उन्हें मरीज की केस स्टडी मिले और पड़ताल हो कि आखिर ये कारनामा हुआ कैसे?

ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉक्टर आशीष शुक्ला, डॉक्टर मनोज चौधरी, डॉक्टर नंदकिशोर जाटव और डॉक्टर संजय मौर्य शामिल थे। उन्होंने प्रारंभिक जांच के बाद सर्जरी की है प्रक्रिया के बाद डॉक्टरों ने घोषणा की कि व्यक्ति खतरे से बाहर है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+