पत्नी के डर से पति ने रची लूट की झूठी कहानी, जानिए क्यों 8 घंटे तक परेशान होती रही छतरपुर पुलिस?

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आयाहै। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की डांट से बचने के लिए झूठी लूट की कहानी रच डाली।

दरअसल, ऑटो चलाकर घर पहुंचे पति से जब पत्नी ने पैसे मांगे तो उसने अपने साथ लूट होने की बात बताई। इसके बाद वह अपनी पत्नी को साथ लेकर झूठी शिकायत कराने पुलिस थाने पहुंच गया।

Wife s fear false story Chhatarpur

पति अनिल पाठक ने अपनी पत्नी भावना पाठक की तरफ से लूट की शिकायत पुलिस को दी है। चूंकि मामला लूट और महिला से जुड़ा हुआ था, इसलिए पुलिस भी तुरंत जांच करने लगी। पुलिस ने शिकायत करने वाले अनिल पाठक और आरोपी पिंटू प्रजापति को थाने में बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी। पति-पत्नी ने शिकायत की थी पिंटू प्रजापति ने उनसे 40 हजार रुपए मोबाइल और पहने हुए जेवरात कट्टे की नोंक लूट लिए गए हैं।

पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो शिकायत करने वाले पति अनिल ने पुलिस को 8 बार मानगढ़ कहानी बताएं। जिससे पुलिस को उस पर ही शक हुआ। कढ़ाई से पूछताछ पर आखिर में उसने इस बात को कबूल कर लिया कि उसके साथ कोई लूट नहीं हुई।

उसने बताया कि ऑटो चलाकर कमाए हुए पैस उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब और जुए में उड़ा दिए थे। घर जाने पर पत्नी को पैसों को बारे में क्या बताएगा, इसी के डर से उसने झूठी लूट की कहानी बता दी।

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता के द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह से झूठी निकली। पूछताछ में पाया गया कि फरियादी के पास ना तो इतना पैसा था और ना ही उसके साथ कोई लूट जैसी घटना हुई है।, क्योंकि फरियादी ऑटो चलाने का काम करता था। ऑटो चलाकर कमाए पैसे उसने त्योहार के दिन शराब और जुए में उड़ा दिए थे। उसे इस बात का डर था कि वह जब घर जाएगा तो उसकी बीवी उससे पैसों की मांगेगी। इसी डर से उसने लूट की घटना की झूठी कहानी रच डाली।

जिसके लिए पुलिस लगभग 8 घंटे तक परेशान होती रही और बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि उसके साथ ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई। हालांकि, पुलिस ने उन लोगों पर मामला दर्ज किया है जिन लोगों ने उसके साथ शराब पी और जुआ खेला था। पिंटू प्रजापति नाम के युवक पर भी मामला दर्ज किया गया है। पिंटू प्रजापति के पिता एएसआई हैं और वह सिविल लाइन में तैनात हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी और फरियादी दोनों को छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+