Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में आज से कथा का आयोजन, धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में जुटेंगे लाखों भक्त
Dhirendra Shastri Katha At Bageshwar Dham:छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम पर होने वाले बुंदेलखंड के महाकुंभ को लेकर मंगलवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने दिशा-निर्देश दिए।
जानकारी अनुसार गढ़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में लाखों की संख्या में देश के कोने-कोने से और विदेशों से भी भक्तों का आगमन होता है। जिसको लेकर बागेश्वर धाम सरकार ने मंगलवार को कथा स्थल, यज्ञ शाला स्थल ,अन्नपूर्णा स्थल आदि स्थलों का स्वयं पैदल और इलेक्टिक गाड़ी से जाकर के निरीक्षण किया। सभी कार्यों के प्रभारी से चर्चा की कौन सा काम कितना पूर्ण हुआ और कितना बकाया है। उन्हें कार्यक्रम से संबंधित सभी को दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने सभी को विशेष रूप से स्वच्छता को लेकर कहा किं भी जो भी पेय जल पानी टंकी हो उन्हे साफ सुथरा होना चाहिए और पर्याप्त जगहों पर व्यवस्था होनी चाहिए, यज्ञ शाला का भी निरीक्षण किया। अन्नपूर्णा स्थल पर पहुंचकर देखा और कहा की किसी भी श्रद्धालू को प्रसाद ग्रहण करते में कोई समस्या न हो, जिसको लेकर उन्होंने प्रभारी को निर्देश भी दिए हैं।
पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने पूरे कथा स्थल का निरीक्षण किया जिसमे कथा मंच,पंडाल, ग्रीन रूम लाईट,सहित सभी व्यवस्था देखी। क्योंकि कथा पंडाल में 14 फरवरी से धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ बागेश्वर धाम विशाल महाकुंभ के कार्यों के प्रभारी मौजूद रहे।
पूज्य गुरुदेव ने सभी को निर्देश दिए की काम में तेजी लाय, और आनेवाले किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
इस बार बुंदेलखंड महाकाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा पैदल नही चलना पड़ेगा। क्योंकि कार्यक्रम स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ही 40 एकड़ जमीन पर पार्किग की व्यवस्था की गई है। न ही जाम का सामना करना पड़ेगा।
क्योंकि पूरे एनएच 39 से ग्राम गढ़ा गांव तक 40 फिट चौड़ी डामर रोड प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और गांव के बाहर से बागेश्वर धाम मंदिर और कार्यक्रम स्थल तक 50 चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया है। मंदिर के परिक्रमा,और मंदिर परिसर 40 - 50 फिट चौड़ी आरसीसी का निर्माण कराया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को परिक्रमा, मंदिर तक पहुंचने में कोई समस्या नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications