Chhatarpur News Video: शराब फैक्ट्री में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, तीन लड़ रहे जिंदगी की जंग
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर की एक शराब फैक्ट्री में दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है। घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें नाजुक हालात में सामुदायिक अस्पताल नौगांव से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है।
जानकारी अनुसार, जिले की नौगांव में स्थित कॉक्स डिस्लरी में बड़ी घटना संदिग्ध स्थिति में हुई है। घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है और तीन मजदूर जिंदगी और मौत से जूझ रहे है।

आबकारी विभाग अधिकारी की मानें तो हादसे वाली जगह फैक्ट्री में बने रहवासी ब्लॉक की है। जिसके कमरे में 5 मजदूर रात में सोए हुए थे। लेकिन जब आज सुबह दरवाजा नहीं खुला तो अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी देकर दरवाजा खुलवाया। इस दौरान कमरे में 2 मजदूर मृत और 3 मजदूर बेहोश पड़े हुए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। प्रशासन इस घटना को दम घुटने से मौत बता रहा है, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मजदूरों की मौत की जांच की जा रही है।
फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी। मृत और आहत मजदूर मध्य प्रदेश और बिहार के बताए जा रहे है।आपको बता दें कि प्रबंधन की कार्यप्रणाली के चलते कॉक्स डिस्लरी नौगांव हमेशा सुर्खियों में रहती है।












Click it and Unblock the Notifications