कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा ने चुनाव प्रभावित करने खुद कराई अपने कार्यकर्ता की हत्या, BJP सांसद का बड़ा बयान

एमपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार को देखते हुए कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं। विधानसभा के चुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा और उनके कार्यकर्ताओं ने षड्यंत्र रचकर राजनगर विधानसभा क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया है। आशंका है कि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा ने खुद चुनाव को प्रभावित करने हेतु अपने कार्यकर्ता की हत्या का षड्यंत्र रचा और अपने समर्थकों के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई।

चुनाव को प्रभावित करने के लिए झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाना कांग्रेस नेताओं की पुरानी आदत है। भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को कांग्रेस नेताओं के मनगढंग आरोपों से डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के हर हथकंडे का जवाब देने में सक्षम हैं, कांग्रेस के हर राजनीतिक षड्यंत्र का करारा जवाब दिया जाएगा। ये बात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो के एएस होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

congress Nathiraja killed a worker to influence assembly elections big statement of BJP MP VD Sharma

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि पूरे घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को फंसने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप लोगों से छतरपुर जिले की सभी सीटें भाजपा जीत रही है। मैं भी आप लोगों से मिलने का उत्सुक हूं, पूरी कोशिश करूंगा कि मैं जल्द छतरपुर आकर आप सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूं।
कांग्रेस नेता छल, कपट, झूठ और षडयंत्र का सहारा लेते हैं

BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि कांगेस नेता छल, कपट, झूठ, षड्यंत्र का सहारा लेकर ही राजनीति करते हैं। विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने राजनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए दुघर्टना को घटना बताकर भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फंसने नहीं दिया जाएगा। पूरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। कार्यकर्ताओं ने लगन और निष्ठा के साथ पार्टी का कार्य किया है। आप लोगों की मेहनत और भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से पार्टी छतरपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर प्रचंड मतों से जीत दर्ज करने जा रही है।

congress Nathiraja killed a worker to influence assembly elections big statement of BJP MP VD Sharma

डरने की जरूरत नहीं, मैं आपके साथ हमेशा खड़ा हूं

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को निराधारा और मनगढंत आरोपों से डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को देवतुल्य मानती है, किसी भी कार्यकर्ता को अगर कोई भी व्यक्ति डराता है या परेशान करने की कोशिश करता है तो पूरी पार्टी उसके साथ खड़ी है। निर्दोष कार्यकर्ताओं पर बिना जांच, बिना सबूत के हत्या जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग और पुलिस महानिदेशक को शिकायत की गई है।

बैठक में स्वागत भाषण पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने दिया। बैठक में खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाहा, विधायक राजेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, पन्ना जिला अध्यक्ष श्री रामबिहारी चौरसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सदानंद गौतम, जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौरसिया मंचासीन रहे। बैठक का संचालन चंदला विधानसभा के प्रत्याशी दिलीप अहिरवार ने किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+