मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता छोटे राजा की गोली मारकर हत्या, पूर्व CM कमलनाथ बोले- असम में डींगें हांक रहे शिवराज

छतरपुर। विपक्षी दल कांग्रेस के नेता इंद्रप्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा की मध्य प्रदेश के छतरपुर में हत्या कर दी गई है। इंद्रप्रताप सिंह को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारी थी। पता चलने पर उन्हें छतरपुर के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इंद्रप्रताप सिंह घुवारा ब्‍लाक के कांग्रेस अध्‍यक्ष थे। आज छतरपुर एसपी ने घटना को लेकर प्रेस को बताया। एसपी ने कहा, ''कांग्रेस नेता छोटे राजा को गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान उनकी जान गई। पूरे मामले में जांच-पड़ताल चल रही है।'

Recommended Video

    MP के Chhatarpur में Congress नेता छोटे राजा की गोली मारकर हत्या, Kamalnath बोले ये | वनइंडिया हिंदी
    Congress Block President chhote raja Shot Dead in Chhatarpur in Madhya Pradesh

    कांग्रेस नेता की हत्या पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ का बयान भी आया है। उन्होंने छोटे राजा की मृत्यु पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, "छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने की दुखद ख़बर प्राप्त हुई। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि तत्काल आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ़्तारी हो, उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।"

    Congress Block President chhote raja Shot Dead in Chhatarpur in Madhya Pradesh

    कमलनाथ ने इस घटना के लिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लिया। कमलनाथ ने ट्वीट करके मध्य प्रदेश में जंगलराज होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। आज यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। हत्याएँ, अपहरण, दुष्कर्म, लूट जैसी घटनाएँ रोज़ घटित हो रही हैं। लेकिन ज़िम्मेदार बंगाल और असम में चुनाव प्रचार में जाकर प्रदेश में सुशासन की बड़ी-बड़ी डींगें हाँक रहे हैं।"

    Congress Block President chhote raja Shot Dead in Chhatarpur in Madhya Pradesh

    कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल करते हुए कहा, "शिवराज जी आपने मध्यप्रदेश को क्या से क्या बना दिया..! जंगलराज अब छोटा शब्द है।"

    Congress Block President chhote raja Shot Dead in Chhatarpur in Madhya Pradesh

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+