अगर कांग्रेस की सरकार बन गई तो लाड़ली बहना योजना भी बंद हो जाएगी: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव पर फतह पाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रदेश की अलग-अलग सीटों पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम शिवराज छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जहां पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी तो कमलनाथ ने गरीब बुजुर्गों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी। कमलनाथ ने प्रसूता बहनों को लड्डू देने वाली योजना तक बंद कर दी।

सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे भांजे-भांजियों की साइकिल योजना भी बंद कर दी थी। बहनों की आंखों में आंसू न रहे, इसलिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाकर प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक बहनों को प्रतिमाह 1250 रूपए प्रतिमाह दे रहे हैं। यह योजना तभी तक है, जब तक मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार है। अगर कांग्रेस की सरकार बन गई तो लाड़ली बहना योजना भी बंद हो जाएगी, क्योंकि कांग्रेस सरकार सबसे पहले गरीब कल्याण की योजनाएं ही बंद करती है।

CM Shivraj Singh Chauhan gave statement on ladli behna Yojana in Rajnagar Assembly

सीएम शिवराज ने कहा कि पिछले चुनाव में राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया 600-700 वोटों से हार गए थे। अगर यहां से भाजपा प्रत्याशी जीत जाते तो 2018 में सरकार का परिदृश्य अलग होता। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र का समग्र विकास किया है। विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहे। इसके लिए पार्टी प्रत्याशी अरविन्द पटेरिया को जिताएं। ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के समर्थन में खजुराहो में सभा को संबोधित करते हुए कही। पार्टी प्रत्याशी अरविन्द पटेरिया ने सभा को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा को जिताने की अपील की।

पटेरिया हार कर भी जनता की सेवा में लगे रहे, रिकार्ड मतों से जिताएं- सीएम शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे हार कर भी क्षेत्र में सक्रिय रहे, जनता की सेवा करते रहे। मैं 2018 में चुनाव परिणाम के दिन जिन सीटों पर नजर रखे हुए था, उनमें राजनगर सीट भी थी। मैं कह रहा था कि अरविंद पटेरिया चुनाव जीते तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाएगी, लेकिन 600-700 वोटों से पार्टी की हार हुई। अगर 2018 के विधानसभा चुनाव में राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया चुनाव जीत जाते तो सरकार का परिदृश्य अलग होता, लेकिन इस बार भाजपा को यहां से रिकार्ड मतों से जिताएं। इस क्षेत्र का श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पूरा विकास किया है, भाजपा का विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास में और चार चांद लग जाएंगे।

कांग्रेस कभी जनता का भला नहीं कर सकती

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी जनता का भला नहीं किया है। गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद करने वाली कांग्रेस कभी गरीबों का भला नहीं कर सकती। प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश के सारे विकास कार्य अवरूद्ध हो जाएंगे। मैं बहनों की आंखों में आंसू नहीं देख सकता, इसके लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। अभी 1250 रूपए प्रतिमाह बहनों के खाते में भेज रहा हूं। आगे इसे बढ़ाकर तीन हजार तक ले जाऊंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+