बुंदेलखंड की बेटी ब्रिटेन की संसद में सम्मानित, प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड मिला
छतरपुर जिले में सरपंच की बेटी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया गया है। उसे प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड दिया गया है।
मप्र के छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत छिदारी की सरपंच आशा दीक्षित पति दुर्गा प्रसाद दीक्षित की बेटी आस्था दीक्षित को ब्रिटेन की संसद में प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनके अलावा 35 विशिष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। आस्था ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं।
ब्रिटेन की संसद में प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2023 के लिए आयोजित सम्मान समारोह में भारत और यूनाइटेड किंगडम के साथी भारतीयों को राष्ट्र निर्माण में उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड्स दिया गया। ब्रिटेन की संसद के सदस्य और लंबे समय तक यूनाइटेड किंगडम की सेवा करने वाले भारतीय मूल के वीरेंद्र शर्मा ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की।

ब्रिटेन में आयोजित समारोह में भारत और यूनाइटेड किंगडम के कुल 35 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आस्था द्वारा गरीब लोगों के लिए कानूनी सेवाओं में उच्चतम योगदान दिया गया। जिस पर उन्हें सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications