Chhatarpur: साइबर ठग ने छात्रा के खाते से स्काॅलरशिप की राशि उड़ाई,, संबल योजना का दिया झांसा
बड़ामलहरा में एक काॅलेज छात्रा के खाते में साइबर ठगों ने स्काॅलरशिप की राशि तक को नहीं छोड़ा। छात्रा को फोन आया था कि उसके खाते में संबंल योजना की राशि आना है। छात्रा झांसे में आ गई और पैसे गंवा बैठी।

साइबर ठगी और मोबाइल के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा में एक काॅलेज छात्रा से संबल योजना के नाम पर ठगी कर ली गई। उसके खाते से रूपए निकाल लिए गए। छात्रा ने पुलिस थाने में आवेदन दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बड़ा मलहरा में साइबर माफिया बैंक खाते से राशि निकालने का मामला सामने आया है। एक काॅलेज छात्रा सपना शर्मा ने शिकायत की है कि उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने कहा कि संबल योजना का पैसा तुम्हारे खाते में आना है, इसलिए आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर और खाता नंबर बताइए। छात्रा ने बात को सच मान लिया और सारी जानकारी उसे फोन पर दे दी। जब छात्रा ने अपने खाते को चेक किया तो उसमें राशि आने के बजाय जो राशि 1100 रुपए उसमें पड़े थे, वह भी निकल गए थे।
Recommended Video
जिस मोबाइल से फोन आया, वह स्विच आॅफ हो गया
छात्रा सपना को जब समझा आया कि उसके साथ ठगी हो गई है तो उसने तुरंत जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उस नंबर पर वापस काॅल किया तो वह स्विच आॅफ आ रहा था। बता दें कि छात्रा के खाते में उसकी स्काॅलरशिप की रााशि जमा थी, जिसमें साइबर ठगों ने सेंधमारी कर दी।












Click it and Unblock the Notifications