Chhatarpur News: 5 दिन से लापता युवक का खेत में इस हालत में मिला शव, FSL और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
Chhatarpur News: छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के बमनोरा थाना अंतर्गत ग्राम दलीपुर में एक 30 वर्षीय हल्ले कुशवाहा पिता हल्लू कुशवाहा उम्र करीब 30 वर्ष निवासी टपरियन दलीपुर की 5 दिन पहले घर से लापता हो गया था। जिसके बाद आज बुधवार की सुबह मेढे के खेत में संदिग्ध हालात में मृतक का शव मिला है।
पांच दिनों के बाद जब शव देखने मिला तो परिजनों ने हत्या जैसे आरोप लगाना शुरू कर दिया है। फिलहाल जब FSL की टीम एवं पुलिस ने मौके पर जांच को मृतक को करेंट लगाने के निशान देखे गए।

अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक अपने खेत मे फसल देखने गया होगा उसी समय खेत मे निकले करेंट के तीन तायर निकले थे। उसी समय इन उक्त तायर में करेंट था और मृतक अचानक उन्ही तार में टकरा गया और मृतक करेंट की चपेट में आ गया।
थाना प्रभारी आसुतोष श्रोतीय ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक की दिनांक 13 जनवरी को परिजनों ने थाने आकर गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सभी रिस्तेदारी में तलास की गई लेकिन कोई सुराग नही लगा। आज सुवह परिजनों ने सूचना दी कि हल्लू कुशवाहा का शव खेत मे पड़ा हुया। मौके पर जाकर देखा गया तो शव खेत मे उल्टा पड़ा हुया था। तत्काल FSL टीम को बुलाया गया और जब शव को सीधा किया था। करेंट लगने के घाव दिखाई दिए और स्पष्ठ हो गया कि मृतक की मौत का कारण करेंट लगने से हुई है।
फिलहाल परिजनों के आरोपों को लेकर डॉग स्कॉर्ट टीम एवं FSL टीम ने बारीकी से जांच की और बड़ामलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर पीएम कराया और शव को परिजनों के लिए सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्यवाही डीएसओ प्रदीप यादव, थाना प्रभारी आसुतोष श्रोतीय,के घुवारा पुलिस बल एवं बमनोरा पुलिस बल मौजूद रहा।












Click it and Unblock the Notifications