छतरपुर जिला अस्पताल मे लाड़ली बहना पर हमला, दबंग ने भीड़ के सामने मारा, तमाशा देखते रहे लोग
छतरपुर जिला अस्पताल परिसर में पार्किंग में गाड़ी लगाने को लेकर एक गुंडा टाइप दिखने वाले एक युवक ने महिला कर्मचारी को भरी भीड़ के सामने दे-दनादन कर दिया। महिला ने युवक को गलत जगह गाड़ी पार्क करने से रोका था।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लाड़ली बहनें सुरक्षित नहीं हैं। यहां खुलेआम गुंडे व बदमाश टाइप के दबंग युवक खुलेआम बेरहमी से मारपीट करते नजर आते हैं। बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक महिला को भीड़ के सामने जमकर मारपीट कर रहा था।
छतरपुर जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें पार्किंग में तैनात की महिला कर्मचारी के साथ एक दंबंग युवक भरी भीड़ के सामने बेरहमी से मारपीट करना नजर आ रहा है। दरअसल महिला कर्मचारी ने उसे गलत जगह गाड़ी पार्क करने से रोका था, जिसके बाद युवक ने उसे एक के बाद एक कई झापड़ रसीद कर दिए। वीडियो में महिला खुद को बचाने का प्रयास करती दिख रही है, लेकिन युवक उसे बेहरमी से पीटता जाता है। इस दौरान एक दो अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचकर महिला को बचाती हैं। एक महिला जिसकी जैकेट पर पीछे पुलिस लिखा है, वह मौके पर मौजूद तो दिख रही, लेकिन लड़के को रोकने का प्रयास नहीं किया।
Recommended Video

वीडियो में बीच-बचाव के दौरान लड़के ने पास में रखा एक डंडा महिला को मारने के लिए उठा लिया, जिसे एक महिला ने उसके हाथ से छीना था। फिलहाल इस मामले की अस्पताल चैकी में श्किायत की गई है। जबकि यह वीडियो शिवराज सिंह चैहान को टैग कर लाडली बहना से मारपीट टाइटल से शेयल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications