हरपालपुर में शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, आधा दर्जन ट्रेंने प्रभावित

छतरपुर जिले में हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के पहिए प​टरी से उतर गए। पीछे की तरफ के दो डिब्बों के पहिए हवा में आ गए और वैगन पलट गई। घटना के बाद रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित

हरपालपुर में शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे

Madhya Pradesh के छतरपुर जिले के हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए। जानकारी लगते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। पटरी पर वैगन पलटने के बाद इस रूट से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक सवारी गाड़िया प्रभावित रहीं।

हरपालपुर में शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे

रेलवे विभाग से मिली जानकारी अनुसार बीती देर शाम गिट्टी को अनलोड करने के बाद मालगाड़ी जो झांसी से महोबा की ओर जा रही थी, वैगन को शंटिंग कर रैक प्वाइंट वाली लाइन में लगाया जा रहा था। गिट्टी अनलोडिंग होने के बाद मालगाड़ी की शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का इंजन से पीछे के डिब्बे का पहिया अचानक ट्रैक से उतर गया। मालगाड़ी का वैगन डिरेल होने की सूचना मालगाड़ी पायलट ने तत्काल कंट्रोल रूम व स्थानीय रेलवे के अधिकारियों को दी थी। वैगन डिरेल होने की सूचना मिलते ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया। घटना के कुछ ​देर बाद ही स्थानीय रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

Recommended Video

      मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे क्षतिग्रस्त, पहिए उछलकर दूर गिरे

      झांसी से बुलवाई एआरटी, कई घंटों जाम रहा रूट
      पट​रियों पर पलटी वैगन व उखड़े पहियों को दुरस्त करने के लिए रेलवे विभाग ने झांसी स्टेशन से एआरटी (एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन) मंगाई गई थी। यह ट्रेन हादसे के करीब एक घंटे बाद भी नहीं पहुंच सकी थी। देर शाम एआरटी आने के बाद ही मालगाड़ी के वैगन को ट्रैक पर लाने का कार्य शुरू किया जा सका। देर रात को झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों आवागमन प्रारंभ किया जा सका। रेलवे ने मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरने के मामले में जांच बैठा दी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+