Chhatarpur: 'गधे' पर बैठने के शौकीन नेताजी धरे गए, पुलिस ने ठोका मुकदमा

छतरपुर के मंजू नेता ने मंडी में प्रदर्शन किया था, इस दौरान वे गधे पर बैठकर मंडी पहुंचे थे। यहां पर बनी स्थिति के बाद पुलिस ने नेताजी के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों से अभद्रता और व्यापारियों को बरगलाने का केस दर्ज किया है।

Chhatarpur: गधे पर बैठकर प्रदर्शन करने वाले नेता पर केस


छतरपुर में नेता मंजू अग्रवाल अपने अनूठे प्रदर्शन के लिए फेमस हो चुके हैंं। वे पिछले कई विरोध-प्रदर्शन में गधे पर बैठकर विरोध करते देखे गए। सुर्खियां भी खूब बने। बीते दिनों वे मंडी में भी गधे पर बैठकर गए थे। यहां व्यापारियों के मंडी शुल्क को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। मौके पर प्रशासन और पुलिस को काफी जद्दोजहद करना पड़ी थी। पुलिस ने नेजाती पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Chhatarpur: गधे पर बैठकर प्रदर्शन करने वाले नेता पर केस

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छतरपुर के मंजू नेता द्वारा मंडी पहुंचकर शासकीय कार्य में बाधा एवं शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता एवं व्यापारियों को बरगलाकर मंडी शुल्क जमा न कराने के आरोप लगाने का मामला साममे आया है। जिसके चलते मंजू नेता एवं मेहम्मद ईसरायल अहमद पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मंडी सचिव ने सिविल लाइन थाने में कराई एफआईआर
मामले की जानकारी अनुसार मंजू अग्रवाल उर्फ गधे वाले नेताजी ने बीते दिनों मंडी में पहुंचकर व्यापारियों के पक्ष में प्रदर्शन किया था। उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने शासकीय कार्य मे बाधा एवं शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता तथा एजराल अहमद व्यापारी को बरगला कर उनको साथ ले जाकर फल-सब्जी मंडी की गाड़ियां मंडी गेट के बाहर करवाएं एवं मंडी शुल्क देने से मना करवाने पर जिससे शासकीय शुल्क में हानि पहुंची और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को गाली गलौज अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया है। मंडी सचिव संतोष नागर ने थाना सिविल लाइन में पहुंचकर मंडी के कर्मचारियों के साथ पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+