Chhatarpur: पेपर देकर घर लौट रही बिटिया और उसके भाई पर तमंचे से फायर
ओरछा के हथिनी गांव में 13 साल की बिटिया व उसका 19 वर्षीय बड़ा भाई घर जा रहे थे। इसी दौरान तेल का केन एक युवक को छू गया, जिससे युवक और भाई में विवाद हो गया। युवक ने जेब से तमंचा निकालकर उन पर फायर कर दिया।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ओरछा तहसील के हथिनी गांव में 19 साल के युवक व 13 साल की बिटिया को गोली मारने का गंभीर मामला सामने आया है। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद का कारण मात्र इतना सा है कि छात्रा का भाई तेल का केन साथ लिए था जो प्रमोद अहिरवार नाम के युवक से टच हो गया था। जिसके बाद वह विवाद करने लगा और उसने तमंचे से फायर कर दिया।

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि घटना जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के हथना गांव की है। यहां पर 13 वर्षीय बिटिया दक्षिणा यादव पिता देशराज यादव स्कूल से पेपर देकर घर जा रही थी, उसके साथ बड़ा भाई रहीस यादव 19 साल भी था। वह छतरपुर से गांव लौट रहा था। रास्ते में उन्हें प्रमोद अहिरवार मिल गया। रहीस के हाथ में एक तेल का केन था, जो प्रमोद को लग गया था, जिसके बाद वह रहीस से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने देशी तमंचा निकालकर रहीस पर फायर कर दिया। घटना में गोली रहीस की नाक में लगते हुए उसकी छोटी बहन दक्षिणा के पेट में जा लगी है। हादसे में दक्षिणा गंभीर रूप से घायल हो गई है। वह मौके पर बेहोश हो गई थी। एसपी अमित सांघी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रहीस और आरोपी प्रमोद में विवाद हुआ था, पुराने विवाद की बात भी सामने आई है। घायल भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video
गोली ने आंतों को चीर दिया है
जिला अस्पताल के डाॅक्टर प्रमोद यादव ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रहीस के नाक को छूकर गोली निकली थी, जिसमें वह लहूलुहान हो गया था, वहीं गोली सीधी बच्ची के पेट में जा लगी। गोली ने उसकी आंतों को डैमेज कर दिया है। दोनों का इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications