MP: गश्त पर निकले थे थानेदार साहब, उनकी कार के रास्ते में आ गया तेंदुआ!
छतरपुर जिले में आबादी के आसपास खुंखार जंगली जानवरों की मौजूदगी से खतरा बढ़ता जा रहा है। अब तो पुलिस को गश्त के दौरान तेंदुआ जैसे वन्य प्राणियों के दीदार हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांवों में तेंदुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां बीते तीन महीनों में आधा दर्जन इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण इलाकों में दहशत बनी हुई है। तीन तेंदुओं की मौत भी हो चुकी है। बीती रात बिजावर थाने के टीआई रात्रि गश्त पर निकले थे, बिलगांव मार्ग पर उनका सामना तेंदुए से हो गया।

छतरपुर में रात के अंधेरे में गाड़ी की हेड लाइट में एक तेंदुआ की तफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक तेंदुआ सड़क के एक तरफ से निकलकर दूसरी तरफ झाड़ियों में जाते दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडिया पुलिसकर्मियों ने बताया है। दरअसल बीते दिनों बिजावर थाना इलाके के बिलगाय गांव के पास बड़ामलहरा रोड पर गश्ती पर निकले टीआई संदीप दीक्षित की कार के सामने एक तेंदुआ आ गया। हालांकि तेंदुआ खुद गाड़ी को देखने के बाद बड़े आराम से चलते हुए सड़क के दूसरी तरफ जाकर घनी झाड़ियों में गुम हो गया।
आसपास के इलाके में लोगों को कर रहे सतर्क
थाना प्रभारी संदीप दीक्षित ने तेंदुआ नजर आने के बाद आसपास के इलाके में रहने वालों को इसकी जानकारी देकर सतर्क किया है। उन्होने रास्ते से गुजरने वाले लोगों को भी सतर्क करते हुए सावधानी पूवर्क गाड़ी चलाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications