पुलिस पर पथराव करने वाले कांग्रेस नेता शहजाद अली की कोठी पर चला बुलडोजर, छतरपुर में बड़ी कार्रवाई

बुधवार को सिटी कोतवाली पर हुए पथराव के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। गुरुवार को पुलिस ने पथराव के मुख्य आरोपी पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी शहजाद अली की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलवाया। संभाग कमिश्नर ने बताया कि यह कोठी 20 हजार वर्ग फीट में बगैर परमिशन के बनाई गई थी।

बुलडोजर के साथ जेसीबी की मदद से कोठी के अंदर खड़ी फॉर्च्यूनर समेत तीन कारों को भी बाहर निकाला गया और कारों पर भी जेसीबी चढ़ा दी गई। इस दौरान मुख्य आरोपी शहजाद अली अपने परिवार के साथ फरार हो गया है। पुलिस ने इस मामले में करीब 20 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और उनका जुलूस कोतवाली से कोर्ट तक निकाला गया।

Bulldozer fired on the house of Congress leader Shehzad Ali who pelted stones at police

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने X अकाउंट पर लिखा, "भाजपा सरकार की मुसलमानों के खिलाफ नफरत का एक और उदाहरण देखिए। उनकी राज्य सरकारें बहाना तलाश कर मुसलमानों का घर तोड़ रही हैं, संविधान की शपथ लेने वाली मोदी सरकार इस बुलडोजर के नीचे हर दिन संविधान को कुचल रही है। जल्द ही इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा।"

Bulldozer fired on the house of Congress leader Shehzad Ali who pelted stones at police

वहीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, "जिन्होंने आतंक मचाने का काम किया, ऐसे गुंडे और अपराधी छतरपुर में एक कदम भी नहीं चल सकते। ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद कर देंगे। किसी को नहीं छोड़ेंगे।"

पथराव के दौरान भीड़ में सबसे आगे था शहजाद; पुलिस ने इलाके को छावनी में बदला

जानकारी के अनुसार, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष हाजी शहजाद अली बुधवार को ज्ञापन सौंपने वालों में सबसे आगे था। पथराव की घटना के बाद से पुलिस ने शहजाद पर कड़ा एक्शन लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

Bulldozer fired on the house of Congress leader Shehzad Ali who pelted stones at police

पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया और रात भर फोर्स ने मार्च पास्ट किया। गुरुवार सुबह टीकमगढ़, पन्ना और सीमा से लगे जिलों से अतिरिक्त फोर्स को बुला लिया गया। सुबह करीब 10 बजे पुलिस लाइन में फोर्स जमा होने लगी और कुछ समय बाद सभी सीनियर अधिकारी भी वहां पहुंचे। पुलिस द्वारा पूरे मामले को सामान्य दिखाने की कोशिश की जा रही है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

ऐसे शुरू हुआ एक्शन: बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस फोर्स

पथराव की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी हाजी शहजाद अली की कोठी पर एक्शन लेना शुरू कर दिया। सभी थानों के टीआई, पुलिसकर्मी, राजस्व अमला, नगर पालिका और मेडिकल टीमों के साथ पुलिस फोर्स ने कोठी की ओर बढ़ना शुरू किया।

कड़ी सुरक्षा के बीच कार्रवाई करीब 11.30 बजे शुरू की गई। टीम को देखते ही कोठी में मौजूद कुछ लोग भाग गए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोठी के कुछ हिस्सों का निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ताला तोड़कर कोठी को ढहाना शुरू कर दिया। कोठी के अंदर तीन लग्जरी कारें भी मिलीं। पुलिस का यह एक्शन पथराव की घटना के संदर्भ में गंभीर कदम माना जा रहा है।

चार मशीनों ने 8 घंटे में हवेली को नेस्तनाबूद कर दिया

मस्तान शाह कॉलोनी में हाजी शहजाद अली द्वारा बनाई गई नई कोठी को गुरुवार को पुलिस और राजस्व टीमों ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। दो मंजिला और 20 हजार वर्ग फीट में बनी इस आलीशान हवेली को 8 घंटे की कार्रवाई के दौरान नेस्तनाबूद कर दिया गया।

सुबह सबसे पहले जेसीबी की मदद से हवेली के भीतर बड़ी मशीनों को ले जाने का रास्ता बनाया गया। कार्रवाई के दौरान हवेली के भीतर से तीन लग्जरी कारें और एक बाइक भी बाहर निकाली गई, हालांकि इनकी स्थिति कबाड़ जैसी हो गई। कोठी के बेड रूम में दो राइफल भी बरामद की गईं।

नायब तहसीलदार इंदु गौड़ ने बताया कि हाजी शहजाद अली ने मकान बनाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी, इसलिए बुलडोजर की मदद से इसे ध्वस्त किया गया। आरआई देवेंद्र पटेरिया ने कहा कि यह कोठी करीब 20 करोड़ रुपये की थी।

एसपी अगम जैन ने बताया कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों की जांच की जाएगी। इसके तहत रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) और जिला बदर जैसी कार्रवाई की जाएगी। जिनके पास शस्त्रों के लाइसेंस हैं, उन्हें भी निरस्त किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+