Chhatarpur राजनगर में बड़ा हादसा, पहाड़ पर खेल रहे बच्चे चट्टान के साथ लुढ़के, 2 की मौत 3 घायल

Chhatarpur: मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से कई जगहों पर जमीन धंसने की खबर आ रही है, कही पहाड़ से बड़े पत्थर गिर रहे हैं। छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र में इसी तरह एक बड़ी घटना हुई। पहाड़ की चट्टान पर खेल रहे बच्चे बड़े हादसे का शिकार हो गए।

राजनगर थाना इचार्ज पंकज शर्मा के मुताबिक गांव के पांच बच्चे एक पहाड़ पर खेल रहे थे। जहां एक बड़ी चट्टान थी। इसी दौरान वह चट्टान लुढ़क गई और संतुलन खोते हुए बच्चे भी गिरे और भारी भरकम चट्टान की चपेट में आ गए। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।

accident-in-Chhatarpur-Rajnagar-mountain-rolled-down-rock

घायल बच्चों को पहले नजदीकी अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को ग्वालियर रेफर किया गया। थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि मृतक बच्चे गांव के ही रहने वाले हैं। छुट्टी का दिन होने की वजह से पहाड़ पर खेलने पहुंच गए। वह अक्सर वहां जाते खेलने जाते थे। उन्हें अनुमान नहीं था कि जिस चट्टान के पास वह खेल रहे हैं, वह जगह जोखिम भरी हो सकती हैं।

मृतक बच्चों की पहचान गांव के ही रहने वाले आकाश और जमना अहिरवार हैं। जबकि रामदास अहिरवार, पवन और भागराज अहिरवार बुरी तरह घायल हैं। लव की हालत गंभीर बनी हुई हैं। मृतक बच्चों का परिवार गहरे सदमे में डूब गया। उनका कहना है कि सुबह तक घर में बच्चे बहुत खुश थे और खेलने का कहकर घर से निकले थे। किसी को इस बात का जरा भी इल्म नहीं था, उनकी वापसी लाश के रूप में होगी। स्थानीय प्रशासन ने मृतक बच्चों और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा की हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश से घटना स्थल वाले पहाड़ से कई बड़े पत्थर भी गिरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+