Chhatarpur: पन्ना की रेस्क्यू टीम के इंतजार में 5 घंटे कुंए में लटका रहा भालू
पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम के इंतजार में एक भालू को करीब पांच घंटे तक भूखे-प्यासे कुएं में लटकाकर रखना पड़ा। जब रेस्क्यू टीम आई तब उसे ऊपर खींचा जा सका।

वन विभाग से मिली जानकारी खेड़ी गांव में बुधवार सुबह एक भालू घुस आया। डरे हुए ग्रामीणों ने भालू को खदेड़ा तो वह खेत में बने एक कुएं में गिर गया। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे हरे रंग की नेट के सहारे फंसाकर करीब 5 घंटे तक कुंए में ही पानी के ऊपर लटकाए रखा।
वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार छतरपुर शहर के फोर लाइन से सटे एक गांव खेड़ी में बुधवार सुबह एक भालू घुस गया। भालू के घुसते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने भालू को खदेड़ने की कोशिश की तो वह खेत में बने एक कुएं में जा गिरा। उसे बाहर निकालने के लिए वन विभाग ने हरी नेट डालकर उसे फंसा लिया, लेकिन ऊपर नहीं खींच सके, कारण उनके पास भालू को बंद करने के लिए पिंजरा नहीं था। भालू को बीच कुंए में करीब 5 घंटे तक लटकाकर रखना पड़ा जब पन्ना टाइगर रिजर्व से टीम पिंजरा लेकर पहुंची तब भालू को ऊपर खींचकर उसका रेस्क्यू किया गया।












Click it and Unblock the Notifications