Hindu Ekta Padyatra: पैरों में छाले, फिर भी नहीं थम रहे कदम, पट्टियां बांधकर पदयात्रा कर रहे धीरेंद्र शास्त्री
Pandit Dhirendra Shastri Padyatra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू पदयात्रा पूरे शबाब पर है। पैर में छाले पड़ने के बाद भी बाबा का जोश हाई है। सनातन हिंदू पदयात्रा के दौरान उनके अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं।
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में पैदल चलते-चलते धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैरों में चोट लग गई, उन्होंने वहीं पैरों में पट्टी बांध ली, वे चोटिल पैरों के साथ ही पैदल पदयात्रा कर रहे हैं। 9 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में उनके अनुयाई भी पैदल चल रहे हैं।

हिंदू सनातन एकता यात्रा में साधु संतों के अलावा राजनेता भी शिरकत कर रहे हैं। जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पैरों में पट्टी बांधी जा रही थी उसे समय उनसे दर्द के बारे में पूछा तो वे मुस्कुरा कर बोले कि जिस उद्देश्य के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है, वह सफल होना चाहिए। हिंदुओं के दर्द के आगे उनका दर्द कुछ भी नहीं है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग उठ चुके हैं। अब वे समग्र हिंदू समाज को एक करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। बांग्लादेश में विगत माह हुए घटनाक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदुओं पर अत्याचार का उल्लेख करते हुए धर्म सभा में गंभीर मुद्दा उठाया था।

बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में पुलिस कड़ी सुरक्षा दे रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू हुई है, जो ओरछा तक जाएगी। आज, शुक्रवार 22 अक्टूबर को यात्रा का दूसरा दिन है। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह पदयात्रा 29 नवंबर तक चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications