Dhirendra Shastri Marriage: अरेंज मैरिज या लव मैरिज? आखिर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने बताया क्या है प्लान

Dhirendra Shastri Marriage: छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और सुर्खियों में रहने वाले कथावाचक बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने विवाह को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

हाल ही में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। बाबा बागेश्वर ने अपनी शादी को लेकर जवाब दिया है। साथ ही कहा है कि यह शादी उनकी मां की पसंद से होगी। लड़की देखने मां ने शुरू कर दिया है।

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri Marriage

धीरेंद्र शास्त्री की कौन बनेगी दुल्हनिया
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सवाल किया गया कि वो लड़की कौन है। जिससे उनका विवाह होगा। इस पर उन्होंने कहा कि वो तो अभी हमको ही पता नहीं है कि कौन है। यह तय मेरी मां करेंगी। अभी तक उन्होंने हमें ऐसा कुछ बताया नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अरेंज मैरेज करेंगे। माता-पिता का जो आदेश देंगे वह मंजूर है। बागेश्वर सरकार ने कहा कि शादी माता-पिता की मर्जी से ही होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शादी के बाद वो फिर अपनी पत्नी की सुनेंगे।

बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री के पीछे पड़ गई थी महिला

वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टीवी इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक समय तो माता जी की उम्र की एक महिला उनसे विवाह करने के लिए परेशान कर रही थी। बागेश्वर बाबा ने कहा कि एक महिला हमारे पीछे पड़ गई थी। वो कई दिनों तक आकर बागेश्वर धाम पर रुकी रही और कहने लगी कि हमको शादी करनी है। हमने कहा कि बहन जी आप हमको क्षमा करो। बागेश्वर बाबा ने कहा कि हमने इसलिए उनको बहन जी क्षमा करो कहां की मेरी माता के समान उनकी उम्र थी।

बागेश्वर बाबा ने कहा कि उस महिला की उम्र मेरी मां के समान थी। महिला ने बागेश्वर बाबा को कहा कि हम अपने पति को तलाक दे देंगे। पति को तलाक देकर वह धीरेंद्र शास्त्री से शादी करनी चाहती थी। बागेश्वर बाबा ने कहा कि महिला से पीछा छुड़वाने के लिए हमें पुलिस की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद वह पीछे हटी।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी कहा कि हमारी शादी अब जल्द हो जाएगी। हम सनातन परंपरा को नहीं छोड़ेंगे। शादी की तारीख पर कहा कि हम अभी नहीं बताएंगे, जब होगी तो हम धूमधाम से करेंगे।

आपको बताते चलें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में आने के बाद से ही उनकी शादी की चर्चा होते रहती है। कुछ दिन पहले एक लड़की हरिद्वार से आई थी, जिसने बाबा को अपना प्राणनाथ मानने लगी थी। साथ ही एक मशहूर कथावाचक के साथ भी लोग इनके नाम जोड़ते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+