MP Elections 2023: बड़ा मलहरा BJP का गढ़, 8 दफा जनता ने भरोसा जताया, लोधी व ओबीसी मतदाता करते हैं फैसला
MP Assembly Elections 2023: छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा सामान्य सीट है। यह भाजपा की पुरातन सीट मानी जाती है। हालांकि 2018 में यहां से कांग्रेस के प्रद्म्न सिंह लोधी चुनाव जीते थे, जो दलबदल कर भाजपा में शामिल हुए और साल 2020 में भाजपा से फिर विधायक बने।

MP Assembly Elections 2023: मप्र में बड़ा मलहरा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। 2003 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीतकर उमा भारती सीएम बनी थी। साल 2018 को छोड़ दें तो बड़ा मलहरा से 30 साल भाजप का ही कब्जा रहा है। यह सीट पर 1980 में सीपीआई तो 1967 में निर्दलीय विधायक रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस भी यहां 5 दफा काबिज रही। 2006 और 2020 में उपचुनाव हो चुके हैं।
MP Assembly Elections 2023: बुंदेलखंड के छतपुर जिले के अधीन आने वाली बड़ा मलहरा सीट दमोह लोक सभा क्षेत्र का हिस्सा है। विधानसभा क्षेत्र के अधीन बड़ा मल्हारा तहसील, बकस्वाहा नगर पंचायत और जिले की बिजावर तहसील के कुछ हिस्सा शामिल है। यहां से फिलहाल भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी विधायक है वे यहीं से 2018 में कांग्रेस से जीतकर विधायक बने थे। इसके पहले यहां से भाजपा जीतती रही है। 2003 में जब मध्य प्रदेश में 10 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई और उमा भारती मुख्यमंत्री बनीं तो बड़ा मलहरा सीट से जीतकर विधायक बनीं थी।
मलहरा विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)
कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा जीते 67,532
राम सिया भारती कांग्रेस सेकंड 49,965
जीत का अंतर 17,567
बुंदेलखंड की मलहरा सीट पर कब-कौन, किस पार्टी से जीता
1951: बसंत लाल, कांग्रेस
1962: हंसराज, कांग्रेस
1967: गोविंद सिंह जूदेव, निर्दलीय
1972: दशरथ, कांग्रेस
1977: जगन बहादुर सिंह, जनता पार्टी
1980: कपूर चंद घुवारा, सीपीआई
1985: शिवराज सिंह लोधी, भाजपा
1990: अशोक कुमार, भाजपा
1993: उमा यादव, कांग्रेस
1998: स्वामी प्रसाद लोधी, भाजपा
2003: उमा भारती, भाजपा
2006 कपूर चंद घुवारा, भाजपा
2008: रेखा यादव, भाजश
2013: रेखा यादव, भाजपा
2018: प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस
2020: प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा












Click it and Unblock the Notifications