Chhatarpur News: प्राण-प्रतिष्ठा के दिन जुड़वाँ बच्चों का हुआ जन्म, परिवार वालों ने उनका नाम रखा राम-लक्ष्मण
Chhatarpur News: 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल बना रहा। कई गर्भवती महिलाओं ने अपने बच्चे को जन्म देने के लिए इस दिन को चुना। छतरपुर जिला अस्पताल में 31 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। इनमें से 24 सामान्य और 8 सिजेरियन डिलीवरी थीं और 19 बेटों और 13 बेटियों की किलकारियां अस्पताल में गूंजीं।
इस खास मौके पर बच्चे और बच्चियों के राम और सीता के नाम पर नामकरण किए गए। अस्पताल में बच्चों की किलकारियां गूंजने पर परिजनों और गर्भवती महिलाओं का उत्साह और भी दुगना हो गया। सभी लोग खुशियां मनाते हुए नजर आए।

जिला अस्पताल में जुड़वा बच्चे बसाटा निवासी ममता रैकवार की कोख से हुआ। नाम रखा गया राम और लक्ष्मण। ममता के पति भवानीदीन रैकवार ने खुशी का इजहार करते हुए कहा, हमें इस बात की खुशी है कि जहां अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, वहीं हमें दो जुड़वां पुत्र मिले हैं। जिनका नाम हमने राम और लक्ष्मण रखा है। ऐसा लग रहा है कि जैसे हमारे घर साक्षात भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जन्मे हों।
बच्चों को जन्म देने के बाद बच्चों का शारीरिक चेकअप करने पहुंची डॉक्टरों की टीम ने शिशुओं का वजन समेत उनका चेकअप करते हुए बताया कि दोनों बच्चों का वजन तीन किलो के करीब है। और बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स वर्षा चतुर्वेदी के अनुसार सोमवार यानी 22 जनवरी की दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे के बीच 31 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हुई।












Click it and Unblock the Notifications