Panna News: स्टाप नर्सो का कारनामा, डिलीवरी के बाद महिला के पेट में छोड़ा कपड़े का टुकड़ा
Latest Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना का जिला अस्पताल हमेशा नए कारनामों के लिये सुर्खियों में रहता है। ताजा मामला एक महिला के ऑपरेशन के बाद उसके पेट में कपड़े का टुकड़ा छोड़ देने का है।
लापरवाही का आलम ये है कि महिला पिछले 8 दिनों से असहनीय दर्द सह रही हैं। किसी तरह महिला की जान बाल बाल बची ओर महिला अभी भी असहनीय दर्द सह रही है।

दरअसल डिलीवरी के बाद नर्सो के द्वारा टांके लगाने के बाद कपड़े का टुकड़ा अंदर ही छोड़ दिया हैं।जिससे महिला के इन्फ़ेक्सन फैल गया। वही जानकारी लगने के बाद जिला चिकित्सालय के सीएमएचओ डॉक्टर वीएस उपाध्याय ने उक्त मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। जांच उपरांत के ऊपर कार्यवाही की बात कही।
Recommended Video
जानकारी अनुसार भारती भट्ट पति रामकुमार भट्ट जिसकी पन्ना जिला चिकित्सालय में निर्मल डिलीवरी से विगत दिनांक 3 फरवरी को बच्ची हुई थी। इसके बाद जिला चिकित्सालय की स्टाप नर्सो के द्वारा नॉर्मल करवाकर उसकी छुट्टी कर दी गई छुट्टी होने के कुछ ही दिनों बाद महिला के टांके पकने लगे जिससे उसे आसहनीय दर्द होने लगा।
परेशान होकर परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज लेकर पहुंचे तो नर्स और स्टाफ देखकर हैरान हो गए जब महिला के अंदर से गला हुआ कपड़ा निकला।
महिला के परिजनों ने बताया की टंके लगाने के दौरान पन्ना जिला चिकित्सालय की स्टाफ नर्सो के द्वारा उक्त कपड़े को महिला के अंदर ही छोड़ दिया गया। जिस वजह से वह कपड़ा गल गया है।अब महिला को असहनीय दर्द सहना पड़ रहा है। परिजनों ने उक्त मामले में संबंधित स्टाफ नर्स के ऊपर कारवाई की मांग की है।
वही मामला सामने आने के बाद जिला चिकित्सालय के सीएमएचओ डॉक्टर बीएस उपाध्याय के द्वारा मामले की जांच के लिए तीन सदस्य टीम गठित की है उन्होंने कहा कि उक्त मामले की जांच उपरांत दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications