चावल पीसते हुए ग्राइंडर में फंसा दुपट्टा, गई जान

चेन्नई। 24 वर्षीय एक महिला का दुपट्टा गीले ग्राइंडर में फंस गया, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। घटना एक कैंटीन की है जहां ये महिला नौकरी करती थी।

dead body

हादसे का शिकार हुई महिला

महिला का नाम हेप्सिबाह है। पुलिस ने बताया कि वह चेन्नई के रजाक गार्डन रोड पर एक कैंटीन में अपनी मां मुत्थुलक्ष्मी के साथ काम किया करती थी। हेप्सिबाह दोपहर करीब 4.30 बजे चावल को ग्राइंडर से पीस रही थी।

इसी दौरान अचानक ही हेप्सिबाह के दुपट्टे का एक हिस्सा ग्राइंडर में फंस गया, जबकि दूसरा हिस्सा गले में कसने लगा। जिसकी वजह से उसका दम घुटने लगा और बाद में उसकी मौत हो गई।

हेप्सिबाह की मां मुत्थुलक्ष्मी ने ये जानकारी पुलिस को दी, जो हादसे के वक्त वही काम कर रही थी। मुथुलक्ष्मी ने बताया कि उसने और वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दम घुटने से उसकी जान चली गई।

मां के साथ तीन महीने पहले ही कैंटीन में शुरू किया था काम

मुत्थुलक्ष्मी ने बताया कि ये सबकुछ इतनी जल्दी में हुआ कि हमारे पास उसे बचाने का वक्त ही नहीं मिला। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने हेप्सिबाह को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस टीम ने सीआरपीसी की धारा 174 (असामान्य मौत) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि हेप्सिबाह की शादी तीन साल पहले हुई थी, हालांकि उसके बच्चे नहीं थे। उसकी मां भी उनके परिवार के साथ रहती थी। दोनों ही महिलाओं ने तीन महीने पहले इस डोसा कैंटिंन में नौकरी शुरू की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+