तमिलनाडु सीएम जयललिता की सेहत पर अटकलें, अस्पताल के बाहर रो रहे हैं समर्थक

हार्ट अटैक के बाद सीएम जयललिता की सेहत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में जुटे हैं समर्थक।

चेन्नई। तमिलनाडु की सीएम जयललिता की हालत हार्ट अटैक के बाद काफी नाजुक बनी हुई है और अपोलो अस्पताल के बाहर भारी संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं।

अम्मा की हालत को लेकर समर्थक काफी दुखी हैं और अस्पताल के बाहर वे रो रहे हैं, छाती पीट रहे हैं। वे अम्मा की सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

jayalalithaa supporter1

जयललिता की सेहत को लेकर लग रही अटकलें

जयललिता के तबियत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। अपोलो अस्पताल ने प्रेस रिलीज में बताया है कि एम्स और अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ जयललिता के इलाज में लगे हुए हैं और सीएम को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है।

jayalalithaa supporter2

अपोलो के प्रेस रिलीज में बताया गया है कि मीडिया में जयललिता की मौत की जो खबरें चलाई गईं, वो झूठी हैं।

jayalalithaa supporter3

एआईएडीएमके का झंडा झुकाने से फैली अफवाह

जयललिता के निधन के बारे में अटकलों का बाजार तब और गर्म हो गया जब उनकी पार्टी एआईएडीएमके ने पार्टी ऑफिस में झंडा झुका दिया।

jayalalithaa supporter1
jayalalithaa supporter6

लेकिन कुछ देर बाद फिर से पार्टी ने झंडा को उठा दिया। देखिए वीडियो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+