सुलगते कर्नाटक को बचाने के लिए रेडियो जॉकी ने की बड़ी अपील

नई दिल्ली। 'चेन्नई में बाढ़ के दौरान उन्होंने (कर्नाटक, खासतौर से बेंगलुरु के लोग) हमारी बहुत मदद की थी। आम लोग इसी तरह के दिल के होते हैं।' ये बात रेडियो जॉकी बालाजी ने कही।

rj balaji

कावेरी मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो में कहा है कि 'समझदार, संवेदनशील भारतीय, मनुष्य बनें।'

बालाजी ने कहा है कि जिस तरह से लोग सोशल मीडिया का उपयोग हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं। लोग इस प्लेटफॉर्म का उपयोग क्षेत्रीय कट्टरता बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।

हिंसा करने वाले लोग सामान्य नहीं

बालाजी ने अपने चाहने वालों से अपील की है कि वे भाषाई पहचान छोड़ अपनी सामान्य पहचान खोजें। बाला जी ने कहा है दोनों ओर से जो लोग जो हिंसा का हिस्सा है, वो सामान्य नागरिक नहीं है।

अपने वीडियो में बाला जी ने कहा है कि जिन लोगों ने कर्नाटक की बसों में आग लगाई है वो हमारी या आपकी सामान्य आदमी नही है। वो लोग जिन्होंने चेन्नई के होटल में तोड़फोड़ की वो हमारी आपकी तरह नहीं है।

वो नहीं चाहते कि मामला शांत हो

उन्होंने कहा है कि वो लोग जिन्होंने ये सब किया है वो चाहते ही नहीं कि यह मामला शांत हो क्योंकि वे इसे भाषाई और राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग में लाएंगे।

बालाजी ने कर्नाटक और तमिलनाडु की सरकारों को सलाह दी है कि दोनों ओर से उन लोगों को गिरफ्तार किया जाए जो हिंसा में शामिल हैं।

यहां आप बाला जी का पूरा वीडियो देख सकते हैं जो उन्होंने फेसबुक पर अपलोड की है। हालांकि यह ज्यादातर तमिल में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+