Video- किसानों के साथ बैठक में महिला अधिकारी कैंडी क्रश खेलते पकड़ी गयी
तमिलनाडु। एक तरफ जब किसान अपनी समस्याओं को लेकर आला अधिकारियों से समाधान की गुहार लगा रहे थे तो दूसरी ओर इनकी समस्यायें सुनने वाली अधिकारी कैडी क्रश खेलने में मशगूल थी।
यह मामला तमिलनाडु की एक महिला अधिकारी का है जो किसानों की बैठक के समय मोबाइल पर कैंडी क्रश खेल रही थी। महिला अधिकारी की कैंडी क्रश खेलते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
गौरतलब है कि इस मीटिंग में जिले के जिलाधिकारी भी मौजूद थे। ऐसे में इन सब के बीच महिला अदिकारी का कैंडी क्रश खेलना किसानों की समस्याओं के प्रति सरकारी अधिकारियों के रवैये को उजागर करता है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद महिला अधिकारी जिनका नाम कविता है उनसे 10 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।












Click it and Unblock the Notifications