चेन्नई: महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स होने लगे गायब, सीसीटीवी में कुछ और भी करता दिखा चोर

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राजधानी के अदंबक्कम इलाके में धोकर बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चोरी की घटना लगातार होने लगी। पुलिस को जब सूचना मिली तो उसने अपार्टमेंट का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें वह शख्स दिखा। सीसीटीवी से उस शख्स की और भी हरकतों का पता चला जिसे देखकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग हैरान हो गए। पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

अदंबक्कम इलाके के न्यू कॉलोनी में एक महिला ने पाया कि रात में घर के बाहर सूखने के लिए डाले गए उसके अंडरगार्मेंट गायब हैं। उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक शख्स दिखा जो अपना चेहरा शॉल से छुपाए हुए था। वह अपार्टमेंट के बेडरूम में भी झांककर देख रहा था और फिर अंडरगार्मेंट चुराकर ले जा रहा था।

सिर्फ अंडरगार्मेंट चुराता है यह शख्स

सिर्फ अंडरगार्मेंट चुराता है यह शख्स

पुलिस ने अपनी जांच में यह भी पाया कि सूखने के लिए बाहर पसारे गए सभी कपड़ों के बीच से उस शख्स ने चुन-चुनकर सिर्फ अंडरगार्मेंट्स चुराए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ चोरी के इस मामले में अदंबक्कम थाने में पीड़ितों ने केस दर्ज करा दिया है।

'पीड़ितों की संख्या ज्यादा हो सकती है'

'पीड़ितों की संख्या ज्यादा हो सकती है'

पुलिस का कहना है कि जिनके अंडरगार्मेंटस चोरी हुए हैं, ऐसे पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो सकता है। जब अंडरगार्मेंट्स गायब होने शुरू हुए तो लोगों को पहले तो लगा कि वो कहीं खो गए हैं लेकिन जब ज्यादा महिलाएं थाने में शिकायत लेकर आऩे लगीं तब चोरी के इस मामले का पता लगा। पुलिस का मानना है कि यह शख्श अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर अंडरगार्मेंट्स चुराने की वारदात करता रहा है ताकि उसे वो पकड़ में न आ सके।

पुलिस ने कहा- अजीब मामला है

पुलिस ने कहा- अजीब मामला है

इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा कि यह मामला बहुत अजीब है क्योंकि अंडरगार्मेंट्स चोरी कर रहे इस शख्स का मकसद क्या है, यह पता नहीं चल पा रहा और इस बारे में हम अभी तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाए हैं। अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी में आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है लेकिन फिर भी हमें यकीन है कि उसे जल्दी पकड़कर केस सुलझा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+