तमिलनाडु के खेमका, 48 घंटे में 2 बार ट्रांसफर हुआ IAS अधिकारी का
चेन्नई। हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमरा के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि किस तरह उन्हें अपनी ईमानदारी के लिए राज्य सरकार ने परेशान किया। 21 साल के कार्यकाल में उनका 40 बार तबालदा हुआ। उन्हें उनकी ईमानदारी की सजा मिलती रही। अब हम आपको मिलाते है तमिलनाडु के अशोक खेमका से। जी हां तमिलनाडु के यू सगायम को भी उनकी ईमानदारी की सजा मिल रही है।

सरकार के फैसलों के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर तमिलनाडु में इस ईमानदार अफसर का पिछले 48 घंटे में दो बार तबादला किया गया। सगायम ने राज्य के एक मंत्री के खिलाफ आवाज बुलंद की, जिसका खमियाजा उन्हें बार-बार तबादले के रूप में भुगतना पड़ा है।
उन्हें पिछले 48 घंटों में दो बार ट्रांसफर किया गया है। पहले उनका पहला तबादला बुधवार को हुआ था। इसके दो दिन के भीतर ही उन्हें सांइस सिटी का वाइस चेयरमैन बना दिया गया। दरअसल सगायम ने एआईएडीएमके के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत वापस लेने से मना कर दिया था। इतनी ही नहीं सगायम ने कॉपरेटिव सोसायटी को-ऑप्टेक्स के दफ्तर में मंत्री को कार्यालय खोलने के लिए जगह भी नहीं दी, जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया।
सगायम को पहले इंडियन मेडिसिन एंड होम्योपैथी का कमिश्नर बनाया गया, उसके बाद शुक्रवार को उन्हें वहां से हटाकर साइंस सिटी का वाइस चेयरमैन बना दिया गया। सगायम का 23 साल की नौकरी में 24 बार तबादला किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications