तमिलनाडु के इस यू-ट्यूब चैनल ने रचा इतिहास, 1 करोड़ हुए सब्सक्राइबर, हर महीने इतने लाख होती है कमाई

'एल्लारम वंगा, हमेशा आपका स्वागत है!' 'Village Cooking Channel' की यह लाइन पिछले 3 सालों से खूब पॉपुलर हो रही है। किसान से यू-ट्यूब स्टार बने इस चैनल पर काम करने वाले लोगों की आज चांदी कट रही है।

चेन्नई, 6 जुलाई। 'एल्लारम वंगा, हमेशा आपका स्वागत है!' 'Village Cooking Channel' की यह लाइन पिछले 3 सालों से खूब पॉपुलर हो रही है। किसान से यू-ट्यूब स्टार बने इस चैनल पर काम करने वाले लोगों की आज चांदी कट रही है, क्योंकि इस चैनल ने 1 करोड़ सब्सक्राइबर जुटाकर इतिहास रच दिया है। यह तमिलनाडु का पहला ऐसा चैनल है जिसके 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स (10 मिलियन) हो गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले के एक छोटे से गांव चिन्ना वीरमंगलम के इन यू-ट्यूब स्टार्स ने अपनी खाना पकाने की वीडियोज के जरिए आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। आइए आपको किसान से स्टार बने इस चैनल में काम करने वाले लोगों से मिलवाते हैं। इस चैनल में एम पेरियाथांबी, उनके चचेरे भाई वी सुब्रमण्यम, वी मुरुगेसन, वी अय्यनार, जी तमिलसेल्वन और टी मुथुमनिकम शामिल हैं। इस टीम का नेतृत्व उनके दादा एम पेरियाथांबी कर रहे हैं, जो एक पूर्व कैटरर थे।

चैनल पर पहुंचे थे राहुल गांधी

चैनल पर पहुंचे थे राहुल गांधी

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस चैनल पर पहुंचे थे। राहुल गांधी के चैनल पर पहुंचने के बाद इस चैनल की प्रसिद्धि और बढ़ गई थी। चैनल अचानक लाइम लाइट में आ गया था। चैनल की टीम ने बताया कि उनके हर सप्ताह 10 हजार सब्सक्राइबर्स हो रहे थे, लेकिन राहुल गांधी के चैनल पर आने के बाद हर हफ्ते सब्सक्राइबर्स की संख्या 30 से 40 हजार तक बढ़ने लगी। वहीं, राहुल गांधी के साथ जो वीडियो बनाई गई उसके 26 मिलियन व्यूज आए।अपने डायमंड प्ले बटन अनबॉक्सिंग वीडियो के दौरान, टीम ने कहा कि वे उस समय YouTube वीडियो बनाने में लगे थे जब उनके पास करने के लिए कोई खेती नहीं थी। चैनल के सदस्य सुब्रमण्यम ने कहा कि हमारे पास 6 महीने के लिए खेती का काम होता था, उसके बाद हम फ्री हो जाते थे। उसी दौरान हमने चैनल बनाने का सोचा।

चैनल के अनबॉक्सिंग वीडियो में चैनल को मिले समर्थन से खुश होकर पेरियाथांबी भावुक हो जाते हैं। पेरियाथांबी ने नम आंखों से इसको लेकर कहा, 'मैंने खाना पकाने की शुरुआत तब की थी जब में 25 साल का था, अब मेरी उम्र 70 साल है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना मशहूर हो जाऊंगा। मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने हमारे काम को प्यार किया।'

उन्होंने आगे कहा कि हमने कई YouTubers के वीडियो देखे हैं, जिनके पास उनके नाम का डायमंड बटन है। वे अलग-अलग भाषाओं में बोलते हैं, लेकिन तमिल में कभी नहीं। हमें इस सम्मान को हासिल करने पर गर्व है और इसके लिए हम तमिल लोगों को धन्यवाद देते हैं।

हर महीने 7 लाख रुपए होती है कमाई

हर महीने 7 लाख रुपए होती है कमाई

इस टीम की हर महीने चैनल को मिलने वाले विज्ञापन के जरिए 7 लाख रुपए की कमाई होती है। हाल ही में चैनल की टीम मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी मिली थी और उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपए दान भी दिये। टीम बड़ी मात्रा में खाना पकाने और वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में भोजन परोसने के लिए जानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+