तमिलनाडु निकाय चुनाव परिणाम: DMK की बढ़त के बीच BJP का चौंकाने वाला प्रदर्शन

चेन्नई, 22 फरवरी: तमिलनाडु में 11 साल के बाद 19 फरवरी को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई, जिसके बाद अब उनके परिणाम आना शुरू हो गए हैं, एक तरफ जहां सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने अपनी बढ़त बनाए हुए है, तो दूसरी तरफ बीजेपी के नतीजों ने लोगों को चौंका के रख दिया है। कई वार्ड से बीजेपी के उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज की है।

Tamil Nadu BJP

चेन्नई नगर निगम से अब सामने आए परिणामों के मुताबिक कुल 200 वार्डों में से 124 वार्डों में परिणाम घोषित हो चुके है, जिसमें डीएमके ने 97, एडीएमके के 12, कांग्रेस के 7, निर्दलीय 3, सीपीआई का 1, सीपीआई(एम) के 2 और एमडीएमके के 2 प्रत्याशी जीते हैं। वहीं वेल्लोर निगम क्षेत्र में डीएमके ने 14 वार्ड में जीत हासिल की, AIADMK ने 4 वार्ड, पीएमके ने 4 वार्ड, एएमएमके ने 1 वार्ड और निर्दलीय ने 3 जीती है।

बीजेपी ने जीते कई वार्ड

इधर, तिरुपार के वार्ड नंबर 9 से बीजेपी प्रत्याशी ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी कैंडिडेट को कुल 230 वोट मिले, जबकि डीएमके के प्रत्याशी को सिर्फ 30 वोटों के अंतर से अपनी जमानत गंवानी पड़ी है। वहीं करूर जिले में वार्ड नंबर 3 में भी बीजेपी ने अपना झंडा लहराया है। इसी के साथ नागरकोइल निगम में वार्ड नंबर 9 में भी भाजपा प्रत्याशी जीता है। इस तरह से तमिलनाडु निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत लोगों को चौंका रही है। इससे साफ होता है कि धीरे-धीरे बीजेपी दक्षिण में भी पार्टी को फैलाने में कामयाब हो रही है।

आपको बता दें कि इस चुनाव में मुख्य रूप से एआईएडीएमके गठबंधन और डीएके के बीच सीधा मुकाबला है। तकरीबन एक दशक से अधिक समय के बाद यह चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले 2011 में निकाय चुनाव हुए थे, उस वक्त एआईएडीएमके सत्ता में थी। अभी तक आए नतीजों के अनुसार डीएमके बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+