Tamil Nadu Exit Poll 2021: AIADMK या DMK, तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार? देखें एग्जिट पोल के नतीजे
चेन्नई, अप्रैल 29। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए आज आठवें और अंतिम चरण के साथ ही पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। 2 मई से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में वोटों की गिनती का काम शुरू होगा। इसके साथ ही ये तय हो जाएगा कि किस प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है। लेकिन नतीजों के पहले ही बुधवार शाम को जारी एग्जिट पोल इन प्रदेश में आने वाली सरकार का मूड बता रहे हैं।

जिन पांच राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं उनमें तमिलनाडु भी है। विभिन्न चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल में राज्य की 234 विधानसभा सीटों का मिजाज भी सामने आएगा जिससे ये मोटा अनुमान लगाया जा सकेगा कि राज्य में अगली सरकार किसकी होने वाली है। हालांकि असल नतीजे तो 2 मई को जारी होंगे लेकिन एग्जिट पोल से जनता के मूड का अंदाजा लगाकर सटीक अनुमान मिल सकते हैं।
किसमें है मुकाबला?
234 वाली तमिलनाडु विधानसभा की सभी सीटों के लिए 6 अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव करवाए गए थे। विधानसभा चुनाव में राज्य के लगभग 71 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला एआईएडीएमके बीजेपी गठबंधन और डीएमके व कांग्रेस गठबंधन के बीच है।
फिल्म अभिनेता कमल हासन भी अपनी पार्टी मक्कल नीधि मय्यम के जरिए विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
अपनी स्टार नेता जयललिता की मौत के बाद एआईएडीएमके पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही है वहीं डीएमके के स्टालिन का राजनीतिक भविष्य तय करने के लिए ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं।
रिपब्लिक सीएनएक्स एग्जिट पोल
रिपब्लिक सीएनएक्स के एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक सत्ताधारी एआईएडीएमके और बीजेपी गठबंधन इस बार चुनाव में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन से पिछड़ गया है।
रिपब्लिक सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक डीएमके और कांग्रेस गठबंधन को 160-170 सीटें मिलने जा रही हैं। 234 सीटों वाली विधानसभा में 160 से अधिक सीट का मतलब हुआ कि स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके सरकार बनाने जा रही है।
सत्ताधारी एआईएडीएमके और भाजपा गठबंधन को 56 से 68 सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी कमल हासन का पार्टी कुछ खास नहीं करती दिख रही है। मक्कल नीधि मय्यम को 2 सीटें मिलने का ही अनुमान लगाया गया है। एएमएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल
एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस डीएमके गठबंधन को 46.7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं सत्ताधारी एडीएमके व बीजेपी गठबंधन को 35 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गई है।
एग्जिट पोल में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन को 160 से 172 सीट मिलने की बात कही गई है। 35 प्रतिशत वोट पाने वाले मुख्य प्रतिद्वंद्वी एडीएमके और बीजेपी गठबंधन को 58 से 70 सीटें मिलने की बात कही है।
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में डीएमके कांग्रेस गठबंधन की सुनामी नजर आ रही है। एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 234 सीटों में 175 से 195 सीट मिलने की बात कही गई है। वहीं सत्ताधारी एडीएमके व बीजेपी गठबंधन को 38 से 54 सीट मिल रही हैं।
एएमएमके को एक से दो सीट मिलने का अनुमान है तो यहां भी कमल हासन की पार्टी एमएनएम को शून्य से 2 सीट मिलने की बात कही गई है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications