तमिलनाडु चुनाव से पहले एमके स्टालिन के दामाद के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 4 जगह चल रही सर्च

तमिलनाडु चुनाव से पहले एमके स्टालिन के दामाद के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 4 जगह चल रही सर्च

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले, आयकर विभाग (इनकम टैक्स) ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)के प्रमुख एमके स्टालिन के दामाद सबारेसन के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। दामाद सबारेसन के घर के अलावा चार जगहों पर रेड चल रही है। छापेमारी किए गए जगहों में डीएमके के अन्ना नगर के उम्मीदवार मोहन के बेटे का घर भी शामिल है। सूत्रों ने कहा कि रेड किए गए जगहों में से एक में सबारेसन का घर भी शामिल है, जहां चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने डीएमके के साथ अपनी रणनीति की बैठकें की थीं।

Recommended Video

    Tamil Nadu Election 2021: DMK Stalin के दामाद के ठिकानों पर IT की Raid | वनइंडिया हिंदी
    MK Stalin

    डीएमके ने इससे पहले दावा किया था कि उनके पार्टी के दिग्गज नेता ईवी वेलू से जुड़े आवासों पर हाल ही में की गई छापेमारी राजनीति से प्रेरित था। डीएमके ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने राजनीतिक प्रतिशो के लिए ईवी वेलू के घर पर रेड करवाई थी।

    तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में छह अप्रैल को वोटिंग होने वाली है। मतो की गिनती दो मई को होगी। चुनाव से महज चार दिन पहले एमके स्टालिन के दामाद के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद राज्य की सियासत गरमा जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+