तमिलनाडु भाजपा ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी
ये पता नहीं चल पााया है कि किसने ये पार्यल ऑफिस में रखा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि विस्फोटक को दफ्तर तक पहुंचाने वाले का सुराग लग सके। पार्सल को बम स्कवायड को सौंप दिया गया है।
चेन्नई। तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी के चेन्नई स्थित ऑफिस को शुक्रवार को बम से उड़ा देने की धमका मिली है। पुलिस को एक पार्सल मिला है, जिसमें गनपाउडर और दूसरा विस्फोटक पदार्थ है। इसके साथ एक धमकी भरा खत भी है।

ये पता नहीं चल पााया है कि किसने ये पार्सल ऑफिस में रखा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि विस्फोटक को दफ्तर तक पहुंचाने वाले का सुराग लग सके। पार्सल को बम स्कवायड को सौंप दिया गया है, ताकि इसका बारीकी से जांच हो सके।
इसी तरह का मामला एक दिन पहले त्रिवेंद्रम जिले में भी देखने को मिला था, जब भाजपा के जिला कमेटी के ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला हुआ था। जिसमें दफ्तर की कुर्सियां और दूसरा फर्नीचर टूट गया था। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications