तमिलनाडु में 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति
चेन्नई, 24 अक्टूबर। कोरोना के मामलों में गिरावट के बाद तमिलनाडु सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा घरों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। तमिलनाडु में अब 1 नवंबर से 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खुलेंगे। इसके साथ ही स्कूल 1 नवंबर से शिफ्ट के आधार पर चलेगे। क्लास 1 से 8 तक स्कूल अलग-अलग शिफ्ट के आधार पर चलेंगे। सरकार की ओर से जो नई गाइडलाइन जारी की गई है उसके अनुसार सभी बसें, एयर कंडीशन बसे भी 100 फीसदी क्षमता के साथ चल सकती हैं। हालांकि जो बसें केरल से आती जाती हैं उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications