सुपरस्‍टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की

रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने तलाक की औपचरिकता शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट परिसर में स्थित फैमिली कोर्ट में पूरी की। उनकी शादी वर्ष 2010 में अश्विन रामकुमार से हुई थी।

चेन्‍नई। फिल्‍म स्‍टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने उद्यमी पति अश्विन रामकुमार से आपसी रजामंदी से तलाक लेने की अर्जी शुक्रवार को फैमिली कोर्ट में दाखिल की है। इस दौरान दोनों परिवारों के लोग तलाक की कानूनी औपचारिकता पूरी करने के लिए कोर्ट में मौजूद थे।

सुपरस्‍टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की

तलाक की कानूनी औपचारिकता पूरी

पहली बार सौंदर्या और उनके पति अश्विन रामकुमार के बीच तलाक की खबर 17 सितंबर को सामने आई थी जब सौंदर्या ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। बाद में फैमिली कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई को 23 दिसंबर तक के लिए स्‍थागित कर दिया था। शुक्रवार को सौंदर्या अपने परिवार के सदस्‍यों के साथ मद्रास हाईकोर्ट परिसर में स्थित फैमिल कोर्ट में गईं और तलाक की कानूनी औपचारिकता पूरी की।

सौंदर्या और अश्विन रामकुमार ने वर्ष 2010 में शादी की थी। सौंदर्या की एक साल की बेटी भी है। जब सौंदर्या की शादी हुई थी तो इसे फिल्‍म इंडस्‍ट्री की सबसे शानदार शादियों में से बताया गया था। इससे पहले सौंदर्या ने सिंतबर माह में ही ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए बताया था कि वो और अश्विन छह महीने से अलग रह रहे हैं।

16 सितंबर को खुद दी जानकारी

सौंदर्या अभी धनुष के साथ फिल्‍म वीआईपी- 2 में बतौर लेखक काम कर रही हैं। इस फिल्‍म में काजोल भी काम कर रही हैं। उन्‍होंने एक किताब भी लिखी है जिसका नाम स्‍टैंडिंग ऑन एन एप्‍पल बॉक्‍स है।

तमिल फिल्‍मों के सुपर स्‍टार धनुष ने सौंदर्या की बहन ऐश्‍वर्या से शादी से की है। सौंदर्या रजनीकांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान की भी तारीफ कर चुकी हैं।

जब मीडिया में सौंदर्या के तलाक की खबरें आईं तो उन्‍होंने खुद ही सोशल मीडिया साइट पर 16 सितंबर को जानकारी देते कहा कि मेरी शादी से संबंधित जो भी खबरें चल रही हैं वो सही हैं। हम एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक पर हमारी बात चल रही हैं। आप सभी से अनुरोध है कि मेरी और मेरे परिवार की निजना को सम्‍मान दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+