भगवान शिव की फीट ऊंची आदि योगी प्रतिमा की खास बातें

शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी ने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में भगवान शिव की 112 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। इस विशाल प्रतिमा का डिजाइन करनेवाले सद्गुरू जग्गी वासुदेव भी मौजूद थे।

कोयंबटूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर तमिलनाडु के कोयम्बटूर के ईशा योग केंद्र में भगवान शिव की 112 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर भगवान शिव की इस विशाल प्रतिमा का डिजाइन करनेवाले सद्गुरू जग्गी वासुदेव भी मौजूद थे। भगवान शिव की इस मूर्ति में कई खास बाते हैं।

भगवान शिव की फीट ऊंची आदि योगी प्रतिमा की खास बातें
  • इस प्रतिमा की ऊंचाई 112 फीट है।
  • मूर्ति का वजन 500 टन है।
  • एक फीट रेप्लिका की कीमत 1.07 लाख है।
  • नंदी प्रतिमा को तिल के बीज, हल्दी, भस्म और मिट्टी से बनाया गया है।
  • दुनिया में स्टील से बना ये सबसे विसाल चेहरा है।
  • प्रतिमा को पत्थर की जगह स्टील के टुकड़े जोड़कर देसी तकनीक से तैयार किया गया है।
  • प्रतिमा को ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सद्गुुरू जग्गी वासुदेव ने डिजाइन किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि कई देव हैं लेकिन शिव को महादेव कहा जाता है। कई मंत्र हैं लेकन शिव के मंत्र को महामृत्युंजय मंत्र कहा जाता है। कई रात्रि हैं लेकिन शिव की इस रात को महाशिवरात्रि कहा जाता है। मैं सोमनाथ की धरती से हूं लेकिन राजनीति ने मुझे सोमनाथ से विश्वनाथ यानी काशी तक पहुंचाया। मैं जहां भी जाता हूं वहां शिव मेरे साथ होते हैं। उन्होंने प्रोग्राम में बुलाने के लिए सद्गुरू जग्गी वासुदेव का शुक्रिया किया। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीसामी और राज्यपाल विद्यासागर राव मौजूद थे।
पढ़ें- कोयम्‍बटूर में 112 फुट वाली भगवान शिव की मूर्ति का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+