चेन्नई में आयकर विभाग की छापेमारी: सर्राफा व्यवसायी के घर से करोड़ों में कैश और सोना बरामद
आयकर विभाग की ओर से की गई छापेमारी की यह कार्रवाई, अब तक की दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है।
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक और छापेमारी की कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग ने 10 करोड़ रुपए की नकदी समेत 6 किलो सोना जब्त किया गया है।
जानकारी के मुताबिक 10 करोड़ रुपए, पुरानी यानी विमुद्रीकृत करेंसी में थे।
बता दें कि इनती नकदी और सोने की बरामदगी एक सर्राफा दुकान के मालिक के पेरियामेट स्थित दफ्तर और घर पर की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

छड़ के रूप में बरामद हुए सोने
बताया गया कि व्यापारी के यहां से 6 किलो सोना, छड़ के रूप बरामद हुए। बता दें कि तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम बोर्ड मेंबर शेखर रेड्डी, श्रीनिवास रेड्डी और प्रेम के दफ्तर और घरों में हुई छापेमारी के बाद यह अब तक की दूसरी बड़ी छापेमारी है।
गौरतलब है कि आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान नई और पुरानी करेंसी में 170 करोड़ की नकदी और 130 किलोग्राम सोना जब्त किया था।
8 दिसंबर को हुई थी छापेमारी
विभाग ने छापे मारी की कार्रवाई तीन जगह की थी। बता दें कि आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार (8 दिसंबर) छापेमारी की थी हालांकि छापे के दौरान कुल जब्ती की जानकारी शुक्रवार (9 दिसंबर) को दी गई थी।
मामले में यह बात भी सामने आई थी कि शेखर को आंध्र, तमिलनाडु और तेलंगाना में राजनीतिक लोगों और अधिकारियों का काफी करीबी है। इन पर मनी लॉन्ड्रिंग की रैकेट में शामिल होने का भी शक है।












Click it and Unblock the Notifications