पीएम मोदी के चेन्नई दौरे से पहले सख्त हुई पुलिस, ड्रोन पर लगाया प्रतिबंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए चेन्नई पुलिस ने 8 अप्रैल को चेन्नई में ड्रोन उड़ाने पर प्रतबिंध लगा दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। 8 अप्रैल को चेन्नई में प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए चेन्नई पुलिस ने ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। चेन्नई पुलिस की ओर से आदेश जारी करके कहा गया है कि ग्रेटर चेन्नई पुलिस की सीमाक्षेत्र में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा।
यह प्रतिबंध 8 अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक के लिए लगाया गया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री 8 और 9 अप्रैल को कर्नाटक सहित दक्षिण के तीन राज्यों का दौरा करेंगे। वह कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना का दौरा करेंगे।
तेलंगाना में प्रधानमंत्री 11300 करोड़ रुपए की अलग-अलग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जबकि तमिलनाडु में भी वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 8 अप्रैल को पीएम सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।











Click it and Unblock the Notifications