तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 9 लोगों की मौत

यहां से करीब 340 किलोमीटर दूर तंजावुर जिले में कुंभकोणम के समीप स्थित धनलक्ष्मी पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट होने से नौ लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। मारे गए लोगों में छह पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सरकारी मुद्रणालय में आग लगने से भारी नुकसान हुआ।
तंजावुर के कलेक्टर एन. सुब्बैयन ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "दुर्घटना दोपहर बाद 2:30 बजे के आसपास घटी। पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और चार ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।"
उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अनुज्ञप्ति प्राप्त पटाखा फैक्ट्री धनलक्ष्मी फायर वर्क्स में घटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। सुब्बैयन के मुताबिक, दुर्घटना के तुरंत बाद ही आग लग गई। यहां करीब 510 किलोमीटर दूर राज्य के विरुधनगर जिले में स्थित शिवकाशी देश में सबसे पुराना और सबसे बड़ा पटाखा निर्माण केंद्र है। देश का करीब 90 प्रतिशत पटाखा यहीं बनता है। इसके अलावा 80 प्रतिशत माचिस भी यहीं बनती है।
इस उद्योग के लिए कम वर्षा और शुष्क मौसम अनुकूल है। शिवकाशी में इस उद्योग का वार्षिक कारोबार 2000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है। राज्य के अन्य इलाकों में पटाखे की छोटीमोटी इकाइयां हैं। उद्योग के सूत्रों के मुताबिक पिछले 13 वर्षो के दौरान पटाखा फैक्ट्रियों में आग लगने से करीब 250 लोगों की जानें जा चुकी हैं। शिवकाशी के ओम शक्ति पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से पिछले वर्ष 50 लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications