ATM तोड़ने के चक्कर में चोर को पड़े लेने के देने, ऐसा फंसा कि बुलानी पड़ी पुलिस, वीडियो वायरल
चेन्नई, 09 अगस्त: तमिलनाडु में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर तैर रहा है। जानकारी के अनुसार एक युवक एटीएम से पैसे चुराने के इरादे से कैबिन में घुसा, लेकिन उसको लेने के देन पड़ गए। पैसे चुराने की कोशिश में युवक एटीएम मशीन और दीवार के बीच में फंस गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

पैसे चुराने के चक्कर में बुरा फंसा
खबर के मुताबिक कथित तौर पर नशे में धुत एक युवक एटीएम से पैसे चुराने की कोशिश करते हुए कैबिन में आया और पैसे चुराने के लिए प्रयास करने लगा। इस दौरान वो मशीन और दीवार के बीच फंस गया, जिसके बाद घटना की जानकारी पेट्रोलिंग टीम को लगी, जिसने उसको वहां से काफी मशक्कत के बाद निकाला। घटना के बाद पुलिस ने 28 साल के आरोपी एम. उपेंद्र रॉय को गिरफ्तार कर लिया है।

तमिलनाडु के नमक्कल जिले की घटना
युवक के फंसने के बाद उसके चोरी के इरादे पूरी तरह से फेल हो गए। यह घटना तमिलनाडु के नमक्कल जिले के अनियापुरम में एक निजी बैंक के एटीएम मशीन के अंदर हुई। आरोपी उपेंद्र रॉय शराब के नशे में था और उसने एटीएम मशीन के पीछे की दीवार के जरिए जाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाया। वह आधे रास्ते में ही था कि उसने खुद को एक अजीब जगह पर फंसा हुआ पाया।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला आरोपी
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने उसे अजीब स्थिति में पाया क्योंकि वह 'चिपचिपे' स्थान से बाहर आने में असमर्थ था। उसे छुड़ाने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया और द हिंदू के अनुसार, रॉय मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले है। वह नमक्कल जिले में एक पोल्ट्री फीड निर्माण कंपनी में काम करता है।

नशे में चोरी पड़ी युवक पर भारी
आरोपी ने शराब के नशे में चोरी की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो सका। स्थानीय पुलिस ने उसे वहां से निकालकर गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल अभी जांच जारी है। उपेंद्र रॉय नमक्कल उपजेल में बंद थे। गुरुवार शाम उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जांच के निष्कर्ष तक पहुंचने तक उसे अब स्थानीय उप-जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications