शादी का कार्ड लेकर बैंक पहुंचा युवक, कल बेटी की शादी मैं क्या करूं

बेटी की शादी होने की वजह से परेशानी में आए शख्स ने बैंक अधिकारियों से लगाई गुहार।

चेन्नई। मोदी सरकार के 500 और 1000 के नोट बैन कर देने के फैसले को जहां एक तरफ कालेधन पर कड़ा प्रहार कहा जा रहा है, वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जिनकी जिंदगी को इस फैसले ने बुरी तरह से प्रभावित किया।

note

8 नवंबर को पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोट पर बैन की घोषणा के बाद देशभर में लोगो को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। पुराने नोट अब मान्य नहीं है और बैंक से सिर्फ चार हजार रुपये ही एक दिन में लिए जा सकते हैं।

ऐसे में वो लोग जिन्हें आज या कल किसी काम के लिए बड़ी रकम की जरूरत है वो क्या करें? चेन्नई में एक आदमी अपने दोस्त की बेटी की शादी का कार्ड लेकर बैंक पहुंचा है।

बैंक अधिकारियों ने नहीं दिए 4000 से ज्यादा रुपये

बैंक पहुंचे इस आदमी ने कहा 'कल दोस्त की बेटी की शादी है, आज शाम से ही तमाम तैयारियां करनी हैं। उन्होंने कहा कि पुराने नोट अब कचरा हैं, बैंक से मिलेंगे चार हजार रुपये। किसी से उधार भी नहीं ले सकते तो बताओ क्या करें?

उन्होंने कहा कि एक बेटी की जिंदगी का सवाल है इसीलिए हम ये कार्ड लेकर बैंक आए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों ने 4000 रुपये से ज्यादा रकम देने से इंकार कर दिया है।

आपको बता दें कि 8 नवंबर को पीएम मोदी ने 500 और 100 के नोट 9 नवंबर से बैन की घोषणा कर दी थी। इसके बाद देशभर में लोग हलकान हैं।

9 नवंबर को बैंक और एटीएम भी बंद रहे। ऐसे में बैंकों पर लंबी लाइनें लगी हैं। तो दूसरी ओर बैन की बात से कुछ लो घबरा भी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+