अस्पताल से जयललिता ने कहा, लोगों की दुआओं से मिली नई जिंदगी

जयललिता ने कहा, 'लोगों की दुआओं से उन्हें नई जिंदगी मिली है। भगवान के आशीर्वाद से अब मैं बिल्कुल ठीक हूं।'

चेन्नई। पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने कहा है कि लोगों की दुआओं से उन्हें नई जिंदगी मिली है। उन्होंने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से मैं बिल्कुल ठीक हूं।

jayalalithaa

अस्पताल में भर्ती होने के बाद जयललिता का पहला बयान

22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने लोगों के लिए अपना संदेश जारी किया है। जयललिता ने कहा, 'लोगों की दुआओं से उन्हें नई जिंदगी मिली है। भगवान के आशीर्वाद से अब मैं बिल्कुल ठीक हूं।'

जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके की ओर से ये बयान जारी किया गया। इस बयान में जयललिता ने कहा कि प्रदेश के कुछ इलाकों में उपचुनाव होने हैं, मैं लोगों से अपील करूंगी कि आगामी उपचुनाव में जनता एआईएडीएमके को वोट करे। जयललिता ने कहा कि मैं वहां नहीं हूं, लेकिन दिल वहीं है।

जयललिता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अरवाकुरिची, थिरूपारानकुंदरम, पॉन्डिचेरी और तंजावुर में उपचुनाव हैं, लोग एआईएडीएमके को करें।

जनता से जयललिता ने की खास अपील

जयललिता ने कहा कि मैंने सुना है कि कुछ लोगों ने मेरे लिए आत्महत्या कर ली। मैं चाहती हूं कि हर कोई लोगों के लिए काम करे, मैं आप में से किसी को भी खोना नहीं चाहती।

तमिलनाडु की सीएम जयललिता ने कहा कि आखिर मुझे कौन नुकसान पहुंचा सकेगा जब आपका प्यार मेरे साथ है। मैं जल्द पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार कर रही हूं, जिससे लोगों के लिए अपना बचा हुआ काम पूरा कर सकूं।

बता दें कि सितंबर में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के अपोलो अस्पताल में भर्ती होने के बाद से लगातार उनकी सेहत को लेकर भ्रम बना हुआ था। उनकी तबीयत कैसी है, इसको लेकर कई बातें सामने आती रही हैं।

सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं जयललिता

हालांकि कुछ दिन पहले ही अपोलो के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी ने जानकारी दी है कि जयललिता का इंफेक्शन पूरी तरह से कंट्रोल में है और जब वो चाहें अस्पताल से जा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को अस्पताल से डिस्चार्ज करने की कोई तारीख अभी तय नहीं की गई है। वो खुद को जब भी घर जाने के लिए फिट पाएंगी, उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+