जयललिता अब बिल्कुल ठीक हैं, जल्द हो जाएगी अस्पताल से छुट्टी: अपोलो चेयरमैन
अपोलो के चेयरमैन ने दी मुख्यमंत्री की सेहत की जानकारी।
तमिलनाडु। 22 सिंतबर से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर भ्रम की स्थिति को साफ करते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि अब वो एकदम ठीक हैं।

22 सिंतबर को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के अपोलो अस्पताल में भर्ती होने के बाद लगातार उनकी सेहत की सही जानकारी के बारे में भ्रम बना हुआ है। उनकी तबीयत कैसी है, इसको लेकर कई बातें सामने आती रही हैं।
डॉक्टर लगातार कहते रहे कि उनकी सेहक में सुधार हो रहा है, लेकिन सीनियर राजनेताओं और उनके रिश्तेदारों तक को उनसे ना मिलने देने के कारण कई तरह की अफवाहें भी उड़ती रहीं।
आखिरकार डॉक्टरों ने साफ किया है कि अब जयललिता बिल्कुल ठीक हैं। अपोलो के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी ने जानकारी दी है कि जयललिता का इंफेक्शन पूरी तरह से कंट्रोल में है और जब वो चाहें अस्पताल से जा सकती हैं।
जयललिता खुद करेंगी अस्पताल से जाने का फैसला
रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री को अस्पताल से डिस्चार्ज करने की कोई तारीख अभी तय नहीं की गई है। वो खुद को जब भी घर जाने के लिए फिट पाएंगी, उनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि 68 वर्षीय जयललिता 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। जयललिता को तेज बुखार था और डीहाइड्रेशन की समस्या के बाद भर्ती कराया गया था। जयललिता का इलाज लंदन और दिल्ली के एम्स के डॉक्टरों की टीम की निगरानी में चल रहा है।
जयललिता की अनुपस्थिति में फिर से पूर्व मुख्यमंत्री के भरोसेमंद ओ पन्नीरसेल्वम प्रदेश के अंतरिम मुख्यमंत्री हैं। विपक्ष के प्रदेश को बिना मुख्यमंत्री का प्रदेश कहने पर उनको कार्यभार सौंपा गया था।
पिछले 50 दिनों में जयललिता की बीमारी के दौरान उनकी पार्टी के अलावा दूसरे दलों के नेता भी लगातार उनकी खैरियत लेने अस्पताल जाते रहे हैं। राहुल गांधी, नीता अंबानी और कई फिल्मी सितारें उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल में गए।












Click it and Unblock the Notifications