8 करोड़ का कालाधन 400 खातों में जमा करवा दिया, जानें पूरा सच
कॉलेज मालिक ने 8 करोड़ का कालाधन अपने 400 कर्मचारियों के खातों में बांटकर जमा करवा दिया।
चेन्नई। कालाधन छुपाने और नए नोटों से बदलने के लिए तमाम पैसे वाले अलग अलग तिकड़म लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया चेन्नई के एक कॉलेज का। यहां कॉलेज मालिक ने 8 करोड़ का कालाधन अपने 400 कर्मचारियों के खातों में बांटकर जमा करवा दिया। इसका खुलासा वहीं के एक कर्मचारी ने आयकर विभाग को शिकायत कर किया।

खबरों के मुताबिक, आयकर विभाग के छापे में चेन्नई के एक कॉलेज से 8 करोड़ रुपये बरामद किये। अधिकारियों ने टीम के साथ चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में छापा मारा। वहां पाया कि कॉलेज के सैकड़ों कर्मचारियों के खाते में अचानक बड़ी जमा करा दी गई। जांच के बाद पाया गया कि कॉलेज के मालिक ने 8 करोड़ की नकदी इन कर्मचारियों के खाते में जमा करवा दी। अस्पताल ने नहीं लिया 500 का नोट, बेटे के शव के साथ घंटों अस्पताल की गेट पर बैठे रहे बूढ़े माँ-बाप
400 खातों में अलग अलग जमा करवाया
आईटी अधिकारियों ने पाया कि पैसे को 400 बैंक खातों में बांट कर जमा करवाया गया था। ये खाते कॉलेज के ही कर्मचारियों के थे। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें कॉलेज के ही कुछ कर्मचारियों से इसकी सूचना मिली कि कॉलेज का मालिक उनके खातों में पैसा जमा कर रहा है। इसी आधार पर उन्होंने जांच किया तो इसका खुलासा हुआ। पता चला कि जब वह कॉलेज के खातों में अपनी काली कमाई को जमा नहीं करा सकता तो उसने कर्मचारियो के खातों में डलवाना शुरू कर दिया। नोटबंदी का दर्द: यूरिन बैग के साथ ATM की लाइन खड़ा रहा बुजुर्ग, लोगों ने पीएम पर उतारा गुस्सा
कमीशन का भी दिया लालच
कर्मचारियों को प्रलोभन दिया गया था कि उन्हें कुछ कमीशन दिया जाएगा और कुछ दिनों बाद ये पैसे उनके खाते से वापस ले लिये जाएंगे। गौरतलब हो कि तमिलनाडु के कॉलेज पेड सीट के कारण काफी पैसे पर छात्रों का एडमिशन लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications